Home देश युपी लखनऊ:राष्ट्रीय पोषण माह’ एक राष्ट्रीय कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य राष्ट्र को समृद्ध बनाना-...
लखनऊ:राष्ट्रीय पोषण माह’ एक राष्ट्रीय कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य राष्ट्र को समृद्ध बनाना- मुख्यमंत्री
(जीएनएस) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समर्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए पोषण आवश्यक है। महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। देश में बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की समस्या के समाधान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष फोकस है। इसके दृष्टिगत ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ संचालित किया जा रहा है।