लखनऊ में मृतक आश्रितों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
(जी.एन.एस) ता 12 लखनऊ योग्यता अनुसार पदोन्नति व समायोजन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे मृतक आश्रितों पर पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज किया। एनेक्सी भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। कई को हिरासत में ले लिया गया। एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आईं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न जिलों से आये