लगातार तीन दिनों से पाकिस्तान की और से हो रही गोलीबारी का मुद्दा विधानसभा में उठा
(जी.एन.एस) ता. 31 जम्मू राजौरी के नौशहरा में सीमापार से पाकिस्तान की गोलीबारी का मुद्दा विधानसभा में उठा। भाजपा के विधायक रविंद्र रैना ने प्रश्नकाल शुरू होते ही पाकिस्तानी गोलीबारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तानी गोलीबारी से लोग परेशान हैं। पहले भी गोलीबारी से लोगों ने पलायन करके सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करना पड़ा था। रैना ने