विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 3 दिवसीय जापान दौरे पर रवाना
(जी.एन.एस) ता.28 नई दिल्ली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को जापान के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गईं। सुषमा अपने जापानी समकक्ष तारो कानो के साथ 9वीं भारत-जापान रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्ष करेंगी। विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के साथ हमारी विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज टोक्यो में 9वीं भारत-जापान विदेश मंत्री सामरिक वार्ता