शशिनाथ झा हत्याकांड में बरी हुए शिबू सोरेन बोले, सीबीआइ ने साजिश कर फंसाया
(जी.एन.एस) ता. 27 रांची अपने पीए शशिनाथ झा की हत्या के आरोप में बरी हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने साजिश कर फंसाया। उनके मुताबिक, अलीम नामक एक व्यक्ति के कंकाल को शशिनाथ का कंकाल बताकर फंसाने की कोशिश की गई। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को पीए शशिनाथ झा हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिल गई है।