शादी का झांसा देकर 2 युवतियों से किया दुष्कर्म , मामले दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
(जी.एन.एस) ता.30 सोलन सोलन पुलिस के पास दुष्कर्म की 2 शिकायतें पहुंची हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों में आरोप है कि युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। एस.पी. मधुसूदन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।