शिवराज ने कहा- कांग्रेस ने अपने वचन पत्र के एक भी वादा पूरा नहीं किया
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सरकार में आई कांग्रेस ने अपने वचन पत्र के एक भी वादा पूरा नहीं किया, जिसके चलते उनका यह हश्र हुआ है। शिवराज सिंह चौहान पार्टी प्रदेश कार्यालय में 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष