संगठन से नजदीकी और स्वच्छ छवि के कारण राकेश सिंह बने अध्यक्ष
जीएनएस, 19 अप्रैल, भोपाल। सांसद राकेश सिंह को प्रदेश भाजपा की कमान मिलते ही महाकौशल-विंध्य क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 68 महाकोशल विंध्य क्षेत्र में आती हैं। यानी प्रदेश की एक तिहाई विधानसभा सीट इसी क्षेत्र में हैं। इनमें से 41 पर भाजपा और 24 पर कांग्रेस का कब्जा है। दो पर बसपा और निर्दलीय के खाते में है।