(जी.एन.एस) ता. 10 शिमला हिमाचल की राजनीति में तीसरा मोर्चा आज तक अपने लिए सियासी जमीन तलाश नहीं सका है। कांग्रेस और भाजपा से अलग होकर तीसरा विकल्प देने के अब तक किए गए सभी प्रयोग असफल रहे हैं। हिमाचल विकास कांग्रेस और हिमाचल लोकहित पार्टी ने तीसरा मोर्चा खड़ा करने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में दोनों दलों का कांग्रेस और भाजपा में विलय हो गया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट