सैनिको ने गोलिया चलाकर आतंकि घुसपैठ को नाकाम बनाया, तलाश जारी
(जी.एन.एस) ता. 15 श्रीनगर जम्मू। सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के सर्तक जवानों ने बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। सूत्रों के अनुसार, ‘‘सैनिकों ने गोलीबारी की और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के समूह को वापस पाकिस्तानी सीमा में भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।’’