सैमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में एंट्री पर विचार कर रहा टाटा ग्रुप
(जी.एन.एस) ता. 10नई दिल्लीकोरोना के कारण उत्पादन प्रभावित होने और ग्लोबल सप्लाई चेन ठप्प होने के कारण पूरी दुनिया चिप तथा सैमीकंडक्टर की किल्लत का सामना कर रही है। भारत में घरेलू इंडस्ट्री भी इस समस्या से जूझ रही है। इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हुए अब टाटा ग्रुप सैमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में एंट्री पर विचार कर रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने यह बात कही है।