(जी.एन.एस) ता.13 नई दिल्ली वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सप्ताहांत पर आई गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर 32,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 4.80 डॉलर की नरमी में 1,218.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का