स्विस कपल पर हमले में 50 से ज्यादा फर्जी एजेंट गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता 29 आगरा। योगी सरकार ने आगरा में फतेहरपुर सीकरी के पास पांच लोगों द्वारा स्विट्जरलैंड के एक जोड़े पर हुए हमले के बाद आगरा और उसके आसपास ऐतिहासिक धरोहरों के ईद-गिर्द असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बीते 24 घंटों में फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला और ताजमहल के आसपास विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाने वाले 50 से अधिक ‘लपकों’ को गिरफ्तार किया गया है।