हरियाणा में जल्द लागू होगी बॉयोमास पॉलिसी
(जी.एन.एस) ता 21 चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि प्रदेश की बॉयोमास पॉलिसी बनाई जा रही है और इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, कृषि व किसान कल्याण विभाग, पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संबंधित अधिकारों को चालू खरीफ मौसम के दौरान पराली और धान के अवशेषों को न जलाने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के