हरियाणा सरकार खरीदेगी आलू और प्याज, न्यूनतम समर्थन मूल्य हुआ तय
(जी.एन.एस) ता 27 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्जियों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिए हैं। किसानों को यदि मार्केट में कम रेट हैं तो सरकार निर्धारित मूल्य पर यह सब्जियां खरीदेगी। वहीं अधिक दाम मिलने की स्थिति में किसान अपनी सब्जियां खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे। योजना सिरे चढ़ी तो हरियाणा सब्जियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला देश का पहला राज्य होगा।