हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्खलन, एक ट्रक और बस मलबे में दबी
(जी.एन.एस) ता. 11शिमलाहिमाचल प्रदेश के सुदूर किन्नौर जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर एक और बड़े भूस्खलन में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांग पियो से 61 किमी दूर निगुलसारी के पास राजमार्ग पर एक बड़े हिस्से पर हुए भूस्खलन में राज्य रोडवेज की एक बस और कई वाहन दब गए।हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शिमला होते हुए रेकांग