हिमाचल प्रदेश में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिग-21, पायलट की मौत
(जी.एन.एस) ता.18 कांगड़ा कांगड़ा के ज्वाली में एयरफोर्स के मिग-21 के क्रैश हो गया। हादसा फतेहपुर के पट्टा जाट्टीयां के निकट गांब पल्ली में हुआ। हादसे की जगह पर विमान के टुकड़े बिखर गए। स्थानीय लोगों ने आसमान से विमान गिरते देखा और इसका मबला काफी दूर तक फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन रवाना हुआ। एसपी कांगड़ा ने मामले में हादसे की पुष्टि की।