हिमाचल में कांग्रेस लड़ेगी छह बनाम अस्सी करोड़ की लड़ाई
(जी.एन.एस) ता. 13 शिमला हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सीएम वीरभद्र को घेरने चली भाजपा से लड़ने के लिए कांग्रेस भ्रष्टाचार को ही हथियार बनाने जा रही है। हिमाचल चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने अपनी रणनीति और मुद्दों का खुलासा किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और राज्य की सहप्रभारी रंजिता रंजन का कहना है कि कांग्रेस छह करोड़ बनाम भाजपा के अस्सी करोड़