15 साल से रमन सरकार ने सिर्फ निराश किया है – कांग्रेस
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा है कि जनविरोधी रमन सरकार ने 15 वर्षों में किसानों को सबसे ज्यादा निराश किया है। भाजपा सरकार से किसान-मजदुर सबको घोर निराशा हुयी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानसून की बेरूखी के चलते अवर्षा, अल्पवर्षा व खण्ड वर्षा से किसान भाईयों की खरीफ फसल को भारी क्षति, नुकसान होने से अकाल पड़ा है। कांग्रेस ने