2018 की पहली छमाही में 7.8 फीसद की औसत GDP ग्रोथ से बढ़ेगा भारत: नोमुरा
(जी.एन.एस) ता. 25 नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के गवर्नर उर्जित पटेल के बाद अब जापानी वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की सुनहरी तस्वीर पेश की है। जापानी कंपनी नोमुरा ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश और उपभोग बढ़ रहा है। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। नोमुरा ने कहा है कि निवेश और उपभोग के मौजूदा आंकड़ों