भाजपा ने घिसे पिटे दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा : कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हार के कगार पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी की घोषित इस सूची से यह पुख्ता हो गया कि राज्य की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति सुनिश्चित है। इन घोषित उम्मीदवारों के भरोसे बमुश्किल दहाई के आंकड़ों तक पहुंच पायेगी। भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवारों