प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक के मुख्य बाजार में सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र की स्थापना- मुख्य सचिव
(जीएनएस)28 अगस्त, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र की स्थापना पं0 दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत कराई जायेगी। आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य बाजारों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017.18 में 03 हजार लाख रूपये की व्यवस्था की जायेगी। लगभग 14, 500 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र के क्रय हेतु नियमानुसार ई.टेण्डरिंग