कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र, हुई आतिशबाजी
जीएनएस, 27 अप्रैल,जबलपुर। कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 29 अप्रैल की जनाक्रोश रैली से पहले कई राज्यों में इस प्रकार के बदलाव देखने के मिल सकते हैं। अब कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस के तारन हार होंगे। उनपर जिम्मेदारियों का पहाड़ है। पहली जिम्मेदारी संगठन को मजबूत कर दिशा देकर सरकार बना पाएं।