पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित कांग्रेस विधायकों में नाराजगी बरकरार
(जी.एन.एस) ता. 10 चंडीगढ़ पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार में नजरअंदाज किए जाने के बाद पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित कांग्रेस विधायकों में पैदा हुई नाराजगी अभी बरकरार है। बुधवार को यहां पार्टी हाईकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के ओ.बी.सी. सैल की बुलाई गई राज्य स्तरीय कांफ्रैंस में ओ.बी.सी. श्रेणी से संबंधित 8 में से 7 विधायक नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस मीटिंग में कांग्रेस ओ.बी.सी. सैल के राष्ट्रीय