टायर बदलते समय फिसला जेक, हेल्पर की मौत
जीएनएस, 14 जुलाई,भोपाल। खजूरी सडक़ थाना क्षेत्र स्थित एसपीएल कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह ट्रक का पहिया बदलने के लिए जैक लगा रहे हेल्पर की जैक स्लिप होने से दर्दनाक मौत हो गई। सिर में लोहे की जैक लगने से उसे गंभीर चोट आई थी। पुलिस के अनुसार मूलरूप से जिला अशोकनगर निवासी राजभान सिंह (22) यहां परवलिया सडक़ थानान्तर्गत शाहपुर गांव में देवेन्द्र के क्रेशर पर हेल्परी करता था।