असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी, रावण पुतला दहन कल
कोरबा,29 सितम्बर 2017 (जीएनएस)। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में कल शनिवार 30 सितंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति के सदस्य रावण का पुतला बनाने में जुटे हुये हैं। अनेक क्षेत्रों में पर्व के अगले दिन भी कई जगहों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। आज नवमीं होने पर अनेक घरों में नौ कन्याओं की पूजा-अर्चना कर भोज