गुरुनानक देवजी की 550वीं प्रकाश पर्व यात्रा को दिया जाएगा ऐतिहासिक स्वरूप
भोपाल , 25 सितम्बर । गुरुनानक देवजी की 550वें प्रकाश उत्सव को पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में गुरुनानक देवजी की स्मृति से जुड़े स्थलों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा और उन्हें धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि 550वाँ प्रकाश पर्व मनाने के लिए सरकार राज्य-स्तरीय सिख एवं अन्य धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ समिति गठित कर प्रदेश