पत्नी व साली रहस्यमय ढंग से गायब, तलाश में भटक रहा पति
(जी.एन.एस)८ जून, कोरबा। एक महिला अपने तीन वर्षीय पुत्र तथा बहन के साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसका पति उनकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। लेकिन उसे पत्नी, साली व बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। जांजगीर जिला अंतर्गत ग्राम मसनियाकला निवासी विजय कुमार भास्कर 25 वर्ष का 6 साल पहले सोना भास्कर 24 वर्ष के साथ विवाह हुआ था। विवाह से उन्हें