कांग्रेस का प्रदेश बंद: जबलपुर में कपड़ा कारोबारी को पीटा, इंदौर में दुकानदार-कार्यकर्ता आमने-सामने, भोपाल में पूर्व मंत्री समेत 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार
भोपाल। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आधे दिन के बंद के लिए कांग्रेसी शनिवार को सड़कों पर उतरे। प्रदेश में आज बंद कराने में कांग्रेसियों का पसीना छूट गया। लोगों ने कई जगह कांग्रेस का साथ नहीं दिया। भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ता कुछ दुकानें जबरन बंद कराने लगे, तो पुलिस ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत 100 कांग्रेसियों को गिरफ्तार