शुभम नागर बने मंडीदीप पिछड़ा वर्ग मंडल मंत्री
(जीएनएस)15 दिसंबर, औबेदुल्लागंज। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडीदीप में भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मंडीदीप अर्जुन सिंह मीणा, औगंज मंडल अध्यक्ष रविन्द्र विजयवर्गीय की अनुशंसा पर संगठन के कार्य को मंडल में सक्रिय रखने सिमरई के युवा नेता शुभम नागर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल मंत्री बनाया गया है। श्री नागर को क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।