Author: Ganesh Narayan Sharma

​पुष्कर/अजमेर | 09 जनवरी, 2026 ​अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र स्थित लेसवा गांव में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पुष्कर रोड पर रात करीब पौने नौ बजे बजरी से भरा एक अनियंत्रित डंपर बाइक पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे एक ही परिवार के दो चिराग बुझ गए। ​काम से लौटते समय हुआ हादसा ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंदगढ़ निवासी अभिषेक सेन (25) और उसका छोटा भाई आशिष सेन (22) पुष्कर में मिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। रोज की…

Read More

​अजमेर/सुल्तानपुर | 09 जनवरी, 2026 ​विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की साहिबजादी बीबी हाफिजा जमाल का सालाना उर्स शुक्रवार को पूरी अकीदत, रूहानियत और पारंपरिक रिवायतों के साथ संपन्न हुआ। दरगाह क्षेत्र में आयोजित इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों जायरीन और अकीदतमंदों ने हाजिरी दी और मन्नतें मांगीं। ​महफिल-ए-समां में गूंजे सूफियाना कलाम ​उर्स की शुरुआत गद्दीनशीन सैयद फखर काजमी चिश्ती की सदारत में महफिल-ए-समां से हुई। महफिल में कव्वालों ने फारसी, उर्दू और ब्रज भाषा में सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। जब कव्वालों ने “आज रंग है री माँ, बीबी हाफिजा…

Read More

​जयपुर | 9 जनवरी, 2026 ​जयपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय की स्पेशल टीम (CST) ने प्रताप नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर अर्जुन जोगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। ​वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे ​पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन में चलाई जा रही मुहीम के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन…

Read More

​जयपुर | 9 जनवरी, 2026 ​राजस्थान के ऊर्जा विभाग ने युवाओं को नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (ITI) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार बिजली कंपनियों के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को रोजगार देने की अपनी प्रतिबद्धता को तेजी से पूरा कर रही है। ​2163 पदों के लिए हुई थी परीक्षा ​विद्युत निगमों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कुल 2163 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें विभिन्न निगमों का विवरण इस प्रकार है: विद्युत निगम का नामपदों की…

Read More

​सुमेरपुर (पाली) | 9 जनवरी, 2026 ​पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को पाली जिले के सुमेरपुर तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन के बीच पहुँचकर ग्रामीणों की अभाव-अभियोग सुने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​जनसुनवाई: मौके पर दिए समाधान के निर्देश ​मंत्री कुमावत ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित के कार्यों और समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। ​संत समागम और सम्मान ​सुमेरपुर स्थित अपने निवास…

Read More

​जयपुर | 9 जनवरी, 2026 ​राजस्थान के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान (FHTR) की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन शुक्रवार को जयपुर में हुआ। इस सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए नई प्रबंधन समिति का निर्वाचन किया गया। नए नेतृत्व के चयन के साथ ही संगठन में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। ​नई कार्यकारिणी की टीम ​आम सभा में अनुभवी पर्यटन विशेषज्ञों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं: ​अनुभवी मार्गदर्शकों का साथ ​संगठन के संस्थापक सदस्य भीम सिंह मानद अध्यक्ष के रूप में अपना…

Read More

​जयपुर | 9 जनवरी, 2026 ​स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एवं ग्रामोथान (एसकेआईटी) में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित पाँच दिवसीय छात्र कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। ‘वेलनेस एवं होलिस्टिक डेवलपमेंट’ विषय पर आधारित इस कार्यशाला का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग और यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ एवं एथिक्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। ​नैतिक मूल्य और संतुलित जीवन सफलता की कुंजी ​समापन सत्र की अध्यक्षता राजस्थान के सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस के निदेशक डॉ. अविनाश पंवार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों…

Read More

​अहमदाबाद/जयपुर | 9 जनवरी, 2026 ​अहमदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खनिज चिंतन शिविर के दूसरे दिन राजस्थान ने खनन क्षेत्र में अपने नवाचारों और भविष्य की कार्ययोजना को देश के सामने रखा। सत्र के दौरान राजस्थान के प्रमुख सचिव (माइंस एवं भूविज्ञान) रविकान्त ने ‘आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्री-एम्बेडेड ब्लॉक्स फॉर ऑक्शन’ विषय पर प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि राजस्थान खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने में देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ​प्री-एम्बेडेड ब्लॉक: निवेश और रोजगार की नई राह ​रविकान्त ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्थान ने 8 मेजर मिनरल…

Read More

​जयपुर | 9 जनवरी, 2026 ​राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर शुक्रवार को सेना दिवस परेड–2026 की पहली ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल विशेष रूप से मातृशक्ति को समर्पित रही, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के अनुशासन और पराक्रम का साक्षात अनुभव किया। दिल्ली से बाहर सेना दिवस परेड की मेजबानी करने वाला जयपुर देश का चौथा शहर (बेंगलुरु, लखनऊ और पुणे के बाद) बन गया है। ​गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं ने किया परेड का नेतृत्व ​रिहर्सल का आगाज़ सेना के बैंड की देशभक्तिपूर्ण धुनों के साथ हुआ।…

Read More

​जयपुर/गुवाहाटी | 9 जनवरी, 2026 ​असम के गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय कपड़ा मंत्रियों के सम्मेलन में राजस्थान की औद्योगिक नीतियों का डंका बजा है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राजस्थान सरकार की ‘टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025’ की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे एक ‘आदर्श नीति’ बताया। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित अन्य राज्यों के मंत्रियों को सुझाव दिया कि वे भी अपने यहाँ निवेश और उद्योग विकास के लिए राजस्थान की तर्ज पर रोडमैप तैयार करें। ​राजस्थान और केंद्र के बीच ऐतिहासिक एमओयू ​सम्मेलन के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने राजस्थान सहित 15 राज्यों के साथ एक महत्वपूर्ण…

Read More