Close Menu
  • नेशनल
    • उत्तर-प्रदेश
    • दिल्ही
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • पंजाब-हरियाण
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • युपी
    • राजस्थान
  • दुनिया
  • गुजरात
    • अहमदाबाद
  • खेल
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लेख

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार

August 31, 2026

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ

August 31, 2026

बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
  • उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
  • बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
  • सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
  • अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
  • गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
  • गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
  • गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Login Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
  • नेशनल
    • उत्तर-प्रदेश
    • दिल्ही
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • पंजाब-हरियाण
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • युपी
    • राजस्थान
  • दुनिया
  • गुजरात
    • अहमदाबाद
  • खेल
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लेख
Home»Delhi»बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम  
Delhi

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम  

anandchoudharyBy anandchoudharyAugust 5, 2026Updated:August 6, 2026No Comments449 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Oplus_19005440
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली, (5 अगस्त, 2026):

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने अपना कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम शुरू किया है। इसी के साथ अस्पताल ने एंड स्टेज लंग डिसीज से पीड़ित मरीजों के लिए अपनी एडवांस्ड थोरेसिक सर्जरी और ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्विसेज का विस्तार किया है।

यह कार्यक्रम उन मरीजों के लिए शुरू किया गया है जिनकी फेफड़ों की बीमारी इतनी बढ़ चुकी है कि दवाइयों या सामान्य इलाज से फायदा नहीं हो रहा। इसके तहत मरीजों की पूरी जांच, लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी और ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), सीओपीडी (COPD), पल्मोनरी फाइब्रोसिस, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, ब्रोंकिएक्टेसिस और फेफड़ों की अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिलेगा, जिनकी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है और जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

लंग ट्रांसप्लांट (फेफड़ा प्रत्यारोपण) आधुनिक चिकित्सा की सबसे जटिल प्रक्रियाओं (कॉम्प्लेक्स प्रोसिजर) में से एक है, जिसके लिए अनेक विशेषज्ञों के बीच समन्वित सहयोग आवश्यक होता है। इसकी सफलता केवल ट्रांसप्लांट सर्जरी पर नहीं, बल्कि पेशेंट सेलेक्शन, डोनर ऑर्गन इवैल्यूएशन, एडवांस्ड क्रिटिकल केयर, इन्फेक्शन मैनेजमेंट, रीहैबिलिटेशन और पूरी जिंदगी फॉलो-अप पर भी निर्भर करती है।

लंग ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रोसिजर है, जिसमें रोग से प्रभावित एक या दोनों फेफड़ों को हेल्दी डोनर के फेफड़ों से रिप्लेस किया जाता है। इसकी सलाह आमतौर उन चुने हुए मरीजों को दी जाती है, जिन्हें एंड-स्टेज लंग डिसीज है और इलाज के उपलब्ध तरीकों से लाभ नहीं मिल पाता है। इनमें एडवांस्ड आईएलडी, सीओपीडी, पल्मनरी फाइब्रोसिस, पल्मनरी हाइपरटेंशन तथा धीरे-धीरे सांस लेने की क्षमता एवं जीवन की गुणवत्ता पर असर डालने वाले फेफड़ों के अन्य असाध्य रोग शामिल हैं।

बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल का कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. प्रमोज जिंदल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। उनके साथ थोरेसिक सर्जन्स, पल्मनोलॉजिस्ट्स, ट्रांसप्लांट विशेषज्ञों, इंटेंसिविस्ट्स, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट्स, रीहैबिलिटेशन एक्सपर्ट्स, फिजियोथेरेपिस्ट्स, संक्रामक रोगों के विशेषज्ञों, विशेष प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तथा ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर्स की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम काम कर रही है। यह इंटीग्रेटेड टीम ट्रांसप्लांट के लिए इवैल्यूएशन करने से लेकर सर्जरी, रिकवरी तथा लंबी अवधि में मॉनिटरिंग की व्यवस्था संभालती है।

कार्यक्रम की शुरुआत पर डॉ. प्रमोज जिंदल, सीनियर डायरेक्टर, थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ने कहा, “एंड-स्टेज लंग डिसीज से पीड़ित मरीजों के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब दवाइयां, ऑक्सीजन थेरेपी और अन्य सहायक उपचार फेफड़ों की कार्यक्षमता बनाए रखने में सक्षम नहीं रह जाते हैं। ऐसे मरीजों के लिए लंग ट्रांसप्लांट ही एकमात्र ऐसा प्रभावी उपचार रह जाता है, जो जीवन को लंबा एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में सक्षम है। हमारे कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम में स्पेशलाइज्ड सर्जिकल विशेषज्ञता, एडवांस्ड क्रिटिकल केयर इन्फ्रास्ट्रक्चर, ईसीएमओ सपोर्ट और मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम को साथ लाया गया है, जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे संपूर्ण ट्रांसप्लांट केयर मिल सके।”  

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में वाइस प्रेसिडेंट, हॉस्पिटल ऑपरेशंस एवं यूनिट हेड, डॉ. सुहास परनामी, ने कहा, “कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की शुरुआत बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लंग ट्रांसप्लांट के लिए केवल चिकित्सकीय विशेषज्ञता ही नहीं, बल्कि मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, विभिन्न विशेषज्ञों के बीच समन्वय तथा सुव्यवस्थित क्रिटिकल केयर सिस्टम भी जरूरी होता है। अनुभवी विशेषज्ञों, समर्पित ट्रांसप्लांट सुविधाओं तथा ईसीएमओ जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को एक ही जगह उपलब्ध कराते हुए हमारा उद्देश्य मरीजों को उनके घर के निकट ही विश्वस्तरीय और समग्र उपचार प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उत्तर भारत में ऑर्गन ट्रांसप्लांट एवं कॉम्प्लेक्स टर्शरी मेडिकल केयर के अग्रणी केंद्र के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।

“एडवांस्ड सर्जिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस कार्यक्रम का उद्देश्य लंग ट्रांसप्लांट के मामलों में सही समय पर रेफर किए जाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। प्रोग्रेसिव लंग डिसीज के बहुत से मरीज एडवांस्ड स्टेज में भी दवाओं के दम पर ही इलाज कराते रहते हैं, जिससे ट्रांसप्लांट इवैल्यूएशन के लिए रेफर करने में देरी हो जाती है। ट्रांसप्लांट के लिए पात्र मरीजों की समय रहते पहचान होने से सर्जरी से पहले उन्हें बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है और ट्रांसप्लांट के नतीजों को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।  इस प्रोग्राम को डेडिकेटेड ट्रांसप्लांट आईसीयू, एडवांस्ड मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तथा एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) जैसी उन्नत सुविधाओं के माध्यम से सपोर्ट दिया गया है। ईसीएमओ एक अत्याधुनिक जीवन-रक्षक प्रणाली (एडवांस्ड लाइफ-सपोर्ट सिस्टम) है, जो सांस संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीजों में अस्थायी रूप से फेफड़ों का कार्य करती है। फेफड़ा प्रत्यारोपण से पहले, प्रत्यारोपण के दौरान तथा उसके बाद चुनिंदा मरीजों को लाइफ सपोर्ट देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की शुरुआत से बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की एडवांस्ड थोरैसिक सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण तथा क्रिटिकल केयर सर्विसेज की क्षमता और अधिक मज़बूत होगी। इससे सांस संबंधी गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को उनके शहर में ही स्पेशलाइज्ड ट्रीटमेंट मिल सकेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
anandchoudhary

Related Posts

सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार

August 31, 2026

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ

August 31, 2026

बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी

August 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

ECI ने किया 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान

March 15, 20262,127

पीटीएस उमरिया में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

December 18, 20251,071

कलेक्टर और सीईओ ने संभागीय हाट बाजार का किया निरीक्षण

December 18, 2025976

नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को सीबीआई से मिली क्लीन चिट

July 23, 2026599
Don't Miss
उत्तर-प्रदेश

सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार

August 31, 2026

मऊ। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में बदहाल सड़क की समस्या अब मासूम बच्चों…

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ

August 31, 2026

बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी

August 31, 2026

सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

August 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

GUJARATI NEWS SERVICE (GNS) was launched in July 2009 and has grown into one of the largest news agencies of INDIA providing news service in English, Hindi, Gujarati, Marathi, Telugu, Tamil, and Urdu language. During these years, our Gujarati News Service (GNS) is accredited by Press Information Bureau of India (PIB). We are also registered with the Press Council of India. And GNS News Agency also included in DAVP Print Media Advertisement Policy-2016. So all the newspapers associated with Gujarati News Service (GNS) will get 15 point benefit which will admissible in DAVP.
Contact us: contact@gnsnews.co.in

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार

August 31, 2026

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ

August 31, 2026

बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी

August 31, 2026
Most Popular

ECI ने किया 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान

March 15, 20262,127

पीटीएस उमरिया में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

December 18, 20251,071

कलेक्टर और सीईओ ने संभागीय हाट बाजार का किया निरीक्षण

December 18, 2025976
© 2026 GNS News. Designed by MediaMan.
  • ગુજરાતી
  • English
  • Register Now
  • Member Login
  • Contact Us
  • About

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?