Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर, 2 दिसंबर। विश्व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन चांदपोल में फिजियोथैरेपी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में, जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल एवं विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शिविर का संचालन जयपुर पुलिस के सौजन्य से रि-लाईफ हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें दिव्यांगजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न व्यायाम विधियों, उपचार तकनीकों एवं नियमित फिजियोथैरेपी के…

Read More

09 दिसम्बर 2025 जयपुर राजकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार भ्रष्ट और लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल जीवन मिशन की निविदाओं में की गई अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और मिलीभगत के मामलों में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित कुल 6 अधिकारियों के विरुद्ध धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच और अनुसंधान की स्वीकृति प्रदान की है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संचालित जांच की निरंतरता में की गई है। निविदाओं से जुड़े तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन समितियों…

Read More

ब्लॉक ऑवर सप्लाई बनी रहे सुचारू, प्रभावी मॉनीटरिंग पर जोर — ऊर्जा मंत्री जयपुर, 08 दिसंबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने निर्देश दिए हैं कि रबी सीजन में कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू, बाधारहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ब्लॉक ऑवर सप्लाई को बनाए रखने, आवश्यक लोड प्रबंधन करने और फीडर स्तर तक प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। मंगलवार को ऊर्जा भवन में रबी सीजन की सप्लाई समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि मुख्यालय से लेकर वितरण स्तर तक अधिकारियों की तैनाती की जाए, जो ट्रिपिंग की समस्या वाले ग्रिड सब-स्टेशनों और फीडरों…

Read More

राज्य के सर्वांगीण विकास में राजस्व अहम, लक्ष्योन्मुख कार्ययोजना बने — मुख्यमंत्री जयपुर, 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल संचालन के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही, अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर तथा पंजीयन एवं…

Read More

10 दिसंबर को जयपुर में एकजुट होंगे वैश्विक प्रवासी** राजस्थान और पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री होंगे उपस्थित 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की होगी ग्राउंडब्रेकिंग, “कमिटमेंट इन एक्शन” पुस्तक का विमोचन अनिल अग्रवाल, अजय पीरामल व प्रवीर सिन्हा सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल जयपुर, 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 10 दिसंबर को जेईसीसी ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होने वाला “प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025” वैश्विक प्रवासी समाज को एक मंच पर एकत्रित करने जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देश-दुनिया में बसे प्रवासी राजस्थानियों के…

Read More

धरती माँ, गौमाता और अपनी माँ की सेवा सर्वोत्तम कार्य – जोगाराम पटेल 4500 वर्ग फीट क्षेत्र में तैयार हुई आधुनिक गौशाला जयपुर, 08 दिसंबर। गलता तीर्थ में 25 लाख रुपये के CSR फंड से निर्मित आधुनिक गौशाला का सोमवार को संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने लोकार्पण किया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि धरती माँ, गौमाता और अपनी माता की सेवा करना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला के निर्माण से श्रद्धालुओं को गौसेवा का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जिला कलेक्टर को गलता…

Read More

36 घंटे की इनोवेशन मैराथन में देशभर के युवा जुटे जयपुर, 08 दिसंबर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथन (एसकेआईटी), जयपुर एक बार फिर देश के सबसे बड़े इनोवेशन फेस्टिवल का गौरवशाली मंच बना। शनिवार को यहां स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2025 – सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रैंड फिनाले का विधिवत उद्घाटन हुआ। विभिन्न राज्यों से आए 150 से अधिक युवा इनोवेटर्स 36 घंटे की लगातार चलने वाली इनोवेशन मैराथन में भाग ले रहे हैं। केंद्रीय उद्घाटन से जुड़े प्रेरक संदेश कार्यक्रम का केंद्रीय उद्घाटन नई दिल्ली से हुआ, जिसे विभिन्न नोडल केंद्रों पर लाइव प्रसारित किया गया।एआईसीटीई के…

Read More

08 दिसंबर 2025,जयपुर प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान राजस्थान के माइनिंग सेक्टर में दो महत्वपूर्ण समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश खनन क्षेत्र में नई तकनीक के उपयोग के साथ एक नए युग में प्रवेश करेगा। खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में क्रिटिकल और रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए माइंस सेक्टोरल सेशन में आरएसएमईटी और आईआईटी हैदराबाद के बीच एमओयू हस्ताक्षरित होगा। एआई-एमएल के सहयोग से खनिज खोज में नया अध्याय मुख्यमंत्री एवं खान मंत्री…

Read More

08 दिसंबर 2025,जयपुर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि एक सचेत मतदाता को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का गहरा अहसास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मूल समस्याओं की समझ, उनके समाधान की सोच तथा सक्षम सरकार और योग्य जनप्रतिनिधि का चयन लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। वे “मतदान का अधिकार : जनतंत्र का आधार” विषयक युवा विचार गोष्ठी को जेएलएन मार्ग स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज के सेमिनार हॉल में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में कनोडिया महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। जागरूक मतदाता…

Read More

08 दिसम्बर 2025, जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सोमवार को सांगानेर के ठीकरिया स्थित राजीविका विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजीविका ग्रामीण उद्यमिता का मजबूत मॉडल बनकर उभर रहा है, जिसके माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर बन परिवार और समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं। मुख्य सचिव ने ब्लू पॉटरी और बगरू प्रिंट से जुड़ी लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों के अनुभव जाने। मुख्य सचिव ने कहा कि पहले आजीविका मुख्यतः सिलाई कार्य तक सीमित थी, लेकिन आज महिलाएँ अनेक क्षेत्रों में अपने उत्पादों के माध्यम से अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं।…

Read More