- लेक्रोस का राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभर रहा राजस्थान का आदिवासी अंचल: ओलंपिक-2028 पर नजर
- इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए बनेगी समेकित कार्ययोजना
- आमजन की समस्याओं का अंतिम पड़ाव बन रही राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181)
- योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी
- विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- बहुजन समाज पार्टी के एकलौते-विधायक उमाशंकर सिंह निधन
- कांवड़ यात्रा 2026: ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज, सड़क मरम्मत से लेकर बिजली सुरक्षा तक युद्धस्तर पर अभियान
- खातीपुरा-असारवा खंड पर 17 जोड़ी ट्रेनें संचालित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी जानकारी
Author: Ganesh Narayan Sharma
अजमेर। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सरकारी निर्णयों के खिलाफ रविवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मोर्चा खोल दिया। NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार को चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान युवाओं का अनोखा विरोध आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहनकर भविष्य के पर्यावरणीय खतरे का संदेश दिया। ’ऑक्सीजन मास्क’ पहनकर दिया कड़ा संदेश मशाल जुलूस राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर गोल चक्कर होते हुए केसरगंज तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “अरावली बचाओ-पर्यावरण बचाओ” और “भविष्य बचाओ”…
पुष्कर/अजमेर। धार्मिक नगरी पुष्कर स्थित ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ के संस्थापक और अध्यात्म जगत के प्रखर वक्ता स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के 15वें दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी जी को ‘डी.लिट’ (डॉक्टर ऑफ लेटर्स) की मानद उपाधि से विभूषित किया। जमशेदपुर में आयोजित हुआ भव्य समारोह रविवार को NIT जमशेदपुर के परिसर में बने विशाल मैदान में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज को उनके द्वारा सनातन संस्कृति, वेदों के प्रचार-प्रसार…
जयपुर। अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकी को बचाने और अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व और कड़े निर्देशों के बाद खनिज विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर दो भारी एक्सकवेटर मशीनों सहित कुल 16 वाहनों को जब्त किया है। जिला कलक्टर की सख्त चेतावनी: “किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा अवैध खनन” जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने रविवार को ही एक उच्च…
जयपुर, 29 दिसंबर। नववर्ष की पूर्व संध्या एवं नववर्ष के अवसर पर जयपुर शहर में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क़ानून व्यवस्था) श्री राजीव प्रचार ने पुलिस कमिश्नरेट में जयपुर शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं बार संचालकों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश ने कहा कि 1. महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम करें । सीसीटीवी दुरुस्त रखें महिला सुरक्षाकर्मी भी नियोजित करें । 2. DJ माइक का उपयोग नियमानुसार ही करें । 3.…
जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच अब कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे का असर जमीन से लेकर आसमान तक देखा जा रहा है, जिससे हवाई और रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का डायवर्जन और कैंसिलेशन का दौर जारी है, वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। हवाई यातायात प्रभावित: दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विजिबिलिटी कम होने के कारण जयपुर एयरपोर्ट ‘अल्टरनेट बेस’ बन गया है।…
जयपुर, 29 दिसम्बर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2025 के अंतर्गत कालीबाई बटालियन आरएसी अलवर के लिए बहुप्रतीक्षित चयन सूची जारी कर दी गई है। कार्यालय कमाण्डेन्ट, पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर द्वारा जारी इस सूची में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप-तौल (PET/PST) में सफल रहे 536 अभ्यर्थियों को स्थान मिला है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल सामान्य, चालक और बैंड के रिक्त पदों को भरा जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम कमांडेंट चुनाराम जाट ने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया कार्यालय कमाण्डेन्ट, पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर (घाटगेट)…
जयपुर, 29 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित केंद्रीय जासूसी प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) में सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय हैकाथॉन “शील्ड 1.0 – स्मार्ट हैकाथॉन फॉर इंटेलिजेंस, एनफोर्समेंट, लॉ एवं डिफेन्स” का विधिवत शुभारंभ हुआ। 29 और 30 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस तकनीकी महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष आ रही आधुनिक चुनौतियों के लिए प्रभावी तकनीकी समाधान तलाशना है। देशभर के युवा टेक-माइंड्स दिखाएंगे अपनी प्रतिभा सीडीटीआई निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस हैकाथॉन के माध्यम से देशभर के साइबर विशेषज्ञ, डेवलपर्स और…
जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और आधुनिक दौर में बिखरते रिश्तों को सहेजने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक ‘सतीत्व’ का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। लेखिका शकुंतला अग्रवाल द्वारा रचित इस कृति का विमोचन टोंक रोड स्थित होटल रॉयल में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में किया गया। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने किया लोकार्पण कैट (CAIT) फेडरेशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं दिल्ली के सांसद व राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने इस पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक की सराहना करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जब सामाजिक ताना-बाना…
जयपुर/चेन्नई। भारत में शून्य-उत्सर्जन (जीरो-एमिशन) आधारित परिवहन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इलेक्ट्रिगो (ElectriGo) ने आज अपने फुल-स्टैक इलेक्ट्रिक बस लीजिंग प्लेटफॉर्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। इस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ग्रीन एनर्जी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड (GEMS) के साथ 50 इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारत के सार्वजनिक और कॉन्ट्रैक्ट परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के व्यावसायिक उपयोग को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ज़ील मोबिलिटी का आगाज़: पायलट से वास्तविक तैनाती की…
जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक चांदपोल बाजार में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश गहराता जा रहा है। इस संबंध में जयपुर व्यापार महासंघ और चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निवास पर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और दुकान को तुरंत हटाने की मांग की। वादाखिलाफी का लगाया आरोप प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे चंद्र मोहन बटवारा और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ने मंत्री को बताया कि जिस स्थान पर अब दुकान खोली गई है, उससे मात्र 20 मीटर की दूरी…
