Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर, 07 दिसंबर। पूर्व सैनिकों के गौरवपूर्ण योगदान और बलिदान के सम्मान में रविवार को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल परिसर में ‘ऑनर रन’ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। थलसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा आयोजित इस मैराथन को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सेना के जवानों और नागरिकों में वतनप्रेम का अद्वितीय जोश दिखाई दिया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि—“हमारे वीर जवान सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में अपने जीवन का त्याग कर राष्ट्र की रक्षा करते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि…

Read More

जयपुर, 06 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को दूदू विधानसभा क्षेत्र के चकवाड़ा, मौजमाबाद और बोराज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक नीतियों की जानकारी साझा की। डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं आधारभूत संरचना के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का संतुलित और समग्र विकास वर्तमान सरकार का लक्ष्य है, और इसी दिशा में नए कार्यों को…

Read More

जयपुर, 6 दिसम्बर। नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा शनिवार को निदेशालय भवन में 63वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा भास्कर ए. सावंत उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और नागरिक सुरक्षा परेड के निरीक्षण के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने नागरिक सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए विभागीय ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण उपलब्ध कराने, स्वयंसेवक बल को विस्तार देने और उन्नत प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित…

Read More

— मुख्य सचिव और एसीएस उद्योग ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में, जयपुर में सजावट का काम जारी 06 दिसम्बर 2025, 06:47 PM जयपुर, 6 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 10 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए राजधानी जयपुर में ग्रीनरी, सजावट और साफ-सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। राजस्थान मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं देश-विदेश से आने वाले प्रवासी राजस्थानियों और उद्योगपतियों में भारी उत्साह…

Read More

जयपुर, 6 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में नकली दवाओं के निर्माण एवं कारोबार पर लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने जयपुर स्थित एक फर्म पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 करोड़ 73 लाख रुपये की दवाइयों को जब्त किया। आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि जीके एंटरप्राइजेज, जयपुर से भारी मात्रा में नकली एवं गैर-मानक दवाओं को सीज किया गया है। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने जानकारी दी कि यह फर्म विनसेट-एल व एल्गीविन-एम जैसी दवाओं की बिक्री में संलिप्त पाई गई, जिन्हें गैर-मानक…

Read More

जयपुर। कन्याओं की सुरक्षा और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा को केंद्र में रखकर सेंटर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एंड इनफॉरमेशन ने आज से देशव्यापी जन आंदोलन का शुभारंभ किया है। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य लिव-इन रिलेशनशिप की कानूनी मान्यता को समाप्त करने हेतु केंद्र सरकार से नया कानून बनाने की मांग करना है। सेंटर के डायरेक्टर एवं सुप्रसिद्ध नैतिक शिक्षाविद आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने कहा कि यह अभियान भारत की सांस्कृतिक मर्यादा, सनातन मूल्य और विवाह व्यवस्था की गरिमा को बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस कानूनी व्यवस्था…

Read More

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनशन के संयुक्त तत्वाधान में सार्क राष्ट्रों के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आगामी 7 दिसंबर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम जयपुर में संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश के विशिष्ट अतिथि भागीदारी करेंगे। मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर जयपुर निवासी प्रख्यात समाजसेवी एवं गौसेवा से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक योगेन्द्र गुप्ता को “अटल सार्क गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि गुप्ता पिछले…

Read More

मकान बेचने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी रामसिंह गिरफ्तार • दूसरे प्रकरण में 25 लाख हड़पने वाला रसाल खान भी दबोचा गया जोधपुर। उदयमंदिर थाना पुलिस ने मकान व भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के बाद टीम ने 50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी रामसिंह तथा भूमि सौदे में 25 लाख रुपये लेने के आरोपी रसाल खान को गिरफ्तार किया। पहला प्रकरण—50 लाख की ठगी परिवादी चैन सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी रामसिंह…

Read More

जोधपुर, 03 दिसंबर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और पुलिस थाना बनाड़ की संयुक्त कार्रवाई में 62.780 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। कार्रवाई में रहवासीय किराये के मकान पर दबिश देकर मादक पदार्थ जब्त कर दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई। आसूचना संकलन के बाद ज्ञात हुआ कि ग्राम खोखरिया स्थित झोपड़ी रोड पर एक मकान में अवैध डोडा पोस्त का भंडारण कर बिक्री…

Read More

जयपुर, 06 दिसंबर। भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान द्वारा 07 दिसंबर 2025 को प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम “जयपुर वेटरन्स ऑनर्स रन” मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं मार्ग पर सुचारू यातायात संचालन को देखते हुए विभिन्न रूटों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। मैराथन में 21 किमी., 10 किमी. और 5 किमी. श्रेणियों की अलग-अलग दौड़ आयोजित होंगी। सभी दौड़ों की शुरुआत रामनिवास बाग के पिछले गेट से होगी, तथा प्रतिभागी जिस मार्ग से जाएंगे, उसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मैराथन रूट विवरण 21 किमी. मैराथन रामनिवास बाग – जेएलएन मार्ग – त्रिमूर्ति सर्किल –…

Read More