- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध धारदार चाकू के साथ पकड़ा। पूछताछ में युवक के कब्जे से पांच चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई। आरोपी नशे का आदी है, तथा नशे के पैसे जुटाने के लिए चोरी की वारदातें करता था। जयपुर दक्षिण क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान के तहत शिप्रापथ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य अवैध हथियार रखने वाले तथा चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की धरपकड़ करना है। इसी क्रम में शिप्रापथ थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी यश खत्री को गिरफ्तार किया। दिनांक 06…
जयपुर, 08, दिसंबर 2025। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सांगानेर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। आयुक्तालय स्तर से वाहन चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश मिलने पर जयपुर पूर्व पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर निगरानी बढ़ाई। इसी क्रम में सांगानेर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मामला क्या था अभियुक्तों ने 03 दिसंबर 2025 को रात लगभग 9:30 बजे कृष्णा…
अजमेर। शहर में दो अलग-अलग इलाकों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाओं ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद रामगंज और आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जिन युवकों पर संदेह जताया गया है, उनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। अस्पताल गई थी नाबालिग, फिर नहीं लौटी पहला मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी रोजाना की तरह अस्पताल जाने की बात…
अजमेर। शहर में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्लॉक टावर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चांद बावड़ी क्षेत्र में दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनसे दांव पर लगाई गई 1 लाख 47 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई। आरोपियों में कई ऐसे हैं जिनका आपराधिक इतिहास सामने आया है। अचानक दबिश से मची भगदड़ क्लॉक टावर थाना सीआई भीकाराम काला के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांद बावड़ी इलाके में जुआ संचालित हो रहा है। सूचना की…
अजमेर। जेएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार देर रात हुए हादसे ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चल रहे सांस्कृतिक समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए म्यूजिक सिस्टम में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा सेटअप जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में करीब 13 लाख रुपये मालिकाना नुकसान बताया जा रहा है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लगी आग म्यूजिक सिस्टम संचालक पवन बालोटिया के अनुसार, 29 नवंबर से…
07 दिसम्बर 2025, जयपुर, 7 दिसम्बर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए सोमवार से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह पहली उड़ान सेवा सुबह 11 बजे यहां उतरेगी। मेहंदीपुर बालाजी जो कि ‘पंच गौरव’ में शामिल है वहां पर जिला प्रशासन धार्मिक पर्यटन के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उसी क्रम में यहां हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होना भी एक महत्वपूर्ण कदम है। बालाजी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनके लिए रेल एवं सड़क मार्ग से आवागमन की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। अब…
07 दिसम्बर 2025, जयपुर, 7 दिसंबर। माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग पारदर्शी, डेटा-आधारित और ऑनलाइन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान माइंस सेक्टर के सेशन में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) पोर्टल और खान विभाग में पारदर्शी कार्यप्रणाली हेतु डैशबोर्ड लॉन्च किया जाएगा। सीजीडी पोर्टल से समयबद्ध अनुमतियां रविकान्त ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीकृत पोर्टल पर राज्य की सभी 13 सीजीडी संस्थाएं पाइपलाइन डालने, भूमि आवंटन और अन्य आवश्यक अनुमतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। संबंधित निकायों द्वारा…
07 दिसम्बर 2025, जयपुर, 7 दिसम्बर। राजस्थान के लोक भवन में रविवार को ‘भारत दर्शन अभियान’ के अंतर्गत कश्मीर से आए 25 विद्यार्थियों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने अपने भारत भ्रमण से जुड़े अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने कहा कि भारत दर्शन, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली भारत की विविधता, संस्कृति और एकता का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।
सैनिकों के कल्याण हेतु सहयोग की अपील, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लगाया प्रतीकात्मक झंडा जयपुर, 07 दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोक भवन में भेट कर उनकी जैकेट पर प्रतीकात्मक बैज लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिजनों के सहयोग के लिए संचालित कल्याण फंड में अपनी ओर से आर्थिक योगदान भी प्रदान किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों की वीरता और त्याग को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उन शूरवीरों का सदैव ऋणी रहेगा,…
दूरस्थ क्षेत्रों और वंचित वर्गों को शिक्षा प्रदान करने में विद्या भारती की भूमिका महत्वपूर्ण—राज्यपाल जयपुर, 07 दिसंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विद्या भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और शिक्षा संस्कृति को समर्पित एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यह देश में सर्वाधिक व्यापक स्तर पर बच्चों में चरित्र, मूल्य एवं अनुशासन विकसित करने वाला गैर सरकारी शैक्षणिक तंत्र है। राज्यपाल रविवार को आयोजित विद्या भारती क्षेत्रीय प्रबंध समिति कार्यकर्ता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में संबोधित कर रहे थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गोरखपुर में नानाजी देशमुख की प्रेरणा से स्थापित हुए…
