- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
दो वर्षों में रिकॉर्ड नियुक्तियां, संस्थानों का विस्तार और पशु स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार जयपुर, 09 दिसंबर।राज्य में पशुपालकों तक पशु स्वास्थ्य सेवाएं तेज, सरल और आधुनिक तरीके से पहुंचाने के लिए पशुपालन विभाग ने पिछले दो वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। पशुपालन, डेयरी, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग ने योजनाओं के क्रियान्वयन और सेवाओं के विस्तार में नई गति प्राप्त की है। रिकॉर्ड स्तर पर भर्ती, मैनपावर की कमी दूर विभाग लंबे समय से कार्मिक कमी का सामना कर रहा था। इस स्थिति को…
निरोगी रहना मानव जीवन का सर्वोत्तम सौभाग्य – उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा 09 दिसम्बर 2025, जयपुर राजस्थान में गांवों के समग्र स्वास्थ्य उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ‘आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना’ को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की। उन्होंने कहा कि निरोगी शरीर मानव जीवन का सर्वोत्तम सौभाग्य है और प्रकृति ने हमें स्वस्थ रहने के लिए अनेक प्राकृतिक औषधियां और उपचार विधियां प्रदान की हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों…
09 दिसम्बर 2025, 05:05 PM — जयपुर नई दिल्ली। मंगलवार को संसद सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने संसद भवन स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। उप-मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश में विकास, जनहित योजनाओं की प्रगति और केंद्र से प्राप्त होने वाले सहयोग से जुड़े विषयों पर संवाद किया। बताया गया कि प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने और आमजन तक पहुंचाने की दिशा…
2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान राजस्थान रोडवेज़ का काया-कल्प—बेहतर प्रबंधन, आधुनिक सेवाएं और घाटे में ऐतिहासिक कमी जयपुर, 9 दिसंबर। राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के साथ राजस्थान में सुशासन, विकास और जनसेवा की नई दृष्टि स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इन्हीं दो वर्षों में ऐसे कई निर्णय लिए गए, जिनका सीधा लाभ जनता को मिला। इन्हीं निर्णयों में से एक है राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज़) का पुनरुत्थान, जिसने प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को नई ऊर्जा और आधुनिक स्वरूप प्रदान किया है। परिवहन व्यवस्था: राज्य की प्रगति की…
सीडीटीआई जयपुर में ‘सीन ऑफ क्राइम मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण शुरू, एसीएस गृह और डीजीपी की उपस्थिति में शुभारंभ, एनएफएसयू-बीपीआरडी-एफएसएल का संयुक्त प्रयास जयपुर, 8 दिसंबर। राजस्थान पुलिस के चयनित कांस्टेबलों की वैज्ञानिक जांच क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीडीटीआई) जयपुर में सोमवार से ‘सीन ऑफ क्राइम मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) गांधीनगर, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरडी) के सीडीटीआई और राजस्थान एफएसएल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य उद्देश्य अपराध स्थल प्रबंधन, फोरेंसिक साक्ष्य संग्रह और वैज्ञानिक जांच को मजबूत बनाना है।…
जोधपुर पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्यार्थी एवं आमजन को अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला अत्याचार, पोक्सो अधिनियम एवं अन्य गंभीर अपराधों के संबंध में लोगों को जानकारी देने हेतु पुलिस टीमों द्वारा शिक्षा संस्थानों में जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थानों की टीमें विद्यालयों, महाविद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम कर रही हैं। इसी क्रम में पुलिस थाना डांगियावास क्षेत्र में एच.आर.डी. इंटरनेशनल…
जयपुर, 2 दिसंबर। विश्व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन चांदपोल में फिजियोथैरेपी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में, जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल एवं विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शिविर का संचालन जयपुर पुलिस के सौजन्य से रि-लाईफ हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें दिव्यांगजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न व्यायाम विधियों, उपचार तकनीकों एवं नियमित फिजियोथैरेपी के…
09 दिसम्बर 2025 जयपुर राजकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार भ्रष्ट और लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल जीवन मिशन की निविदाओं में की गई अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और मिलीभगत के मामलों में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित कुल 6 अधिकारियों के विरुद्ध धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच और अनुसंधान की स्वीकृति प्रदान की है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संचालित जांच की निरंतरता में की गई है। निविदाओं से जुड़े तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन समितियों…
ब्लॉक ऑवर सप्लाई बनी रहे सुचारू, प्रभावी मॉनीटरिंग पर जोर — ऊर्जा मंत्री जयपुर, 08 दिसंबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने निर्देश दिए हैं कि रबी सीजन में कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू, बाधारहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ब्लॉक ऑवर सप्लाई को बनाए रखने, आवश्यक लोड प्रबंधन करने और फीडर स्तर तक प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। मंगलवार को ऊर्जा भवन में रबी सीजन की सप्लाई समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि मुख्यालय से लेकर वितरण स्तर तक अधिकारियों की तैनाती की जाए, जो ट्रिपिंग की समस्या वाले ग्रिड सब-स्टेशनों और फीडरों…
राज्य के सर्वांगीण विकास में राजस्व अहम, लक्ष्योन्मुख कार्ययोजना बने — मुख्यमंत्री जयपुर, 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल संचालन के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही, अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर तथा पंजीयन एवं…
