- गोण्डा – जनपद में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन
- दक्षिण कोरियाई शिनचोनजी चर्च ऑफ जीसस के चेयरमैन ली मैन-ही की हिरासत पर मानवाधिकार मानकों का पालन करने की मांग
- जयपुर में जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक आयोजित, रोजगारपरक प्रशिक्षण पर जोर
- गोण्डा – करनैलगंज में खनन माफिया की जेसीबी के आगे प्रशासन की धार कुंद
- गोण्डा – पांच वर्ष बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरानाराज ग्रामीणों ने की जांच की मांग
- बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम
- दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन
- 2351 किलोग्राम आटा सीज, खाद्य पदार्थों के लिए गए 07 नमूने
Author: Ganesh Narayan Sharma
विशेषज्ञ पैनल से तीन स्टार्टअप्स को मिली तत्काल ग्रांट, सात स्टार्टअप्स ने किए नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, जयपुर के इनक्यूबेशन सेल सृजन के माध्यम से एसकेआईटी इनक्यूबेशन सेंटर में एक दिवसीय आइडिया पिचिंग एवं मेंटरिंग इवेंट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सात उभरते हुए स्टार्टअप्स ने उद्योग जगत के अनुभवी विशेषज्ञों के प्रतिष्ठित पैनल के समक्ष अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि प्रस्तुतिकरण के दौरान तीन स्टार्टअप्स को विशेषज्ञ पैनल द्वारा तत्काल ग्रांट प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही…
सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने का आह्वान जयपुर, 13 दिसम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को लोकभवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2023 एवं 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को केंद्र में रखकर कार्य करने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से जुड़ी हुई सेवा है। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण को पुलिस…
2 साल: नव उत्थान – नई पहचान, बढ़ता राजस्थान सौर ऊर्जा से दमकता राजस्थान जयपुर, 13 दिसम्बर। भारत तेजी से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हरित और नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के ऊर्जा परिदृश्य में हो रहे इस परिवर्तन, जिसे ‘एनर्जी ट्रांजिशन’ कहा जा रहा है, में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में राजस्थान सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई दूरदर्शी और नीतिगत निर्णय लिए हैं।…
जनकल्याणकारी योजनाओं की देंगे जानकारी, सुझाव पेटिका के माध्यम से आमजन से लिए जाएंगे सुझाव जयपुर, 13 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गंगानगर जिले में शनिवार को विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय परिसर से विकास रथों को रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रही है और प्रदेश के…
संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के नांदड़ी में 202.97 लाख रुपये की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण – संसदीय कार्य मंत्री 13 दिसम्बर 2025, 04:53 PMजयपुर, 13 दिसम्बर। जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के नांदड़ी में शनिवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने 202.97 लाख रुपये की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से…
सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किए ठोस कार्य, सभी क्षेत्रों में विकास को मिली गति – राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री 13 दिसम्बर 2025, 04:54 PMजयपुर, 13 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कोटपुतली-बहरोड़ जिले में विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने शनिवार को कोटपुतली स्थित राजकीय एलबीएस महाविद्यालय परिसर से विधानसभा वार चार विकास रथों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि विकास रथों के माध्यम से राज्य…
12 दिसम्बर 2025, जयपुर।राजस्थान राज्य ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने शुक्रवार को राज्य स्तर पर एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान “मिशन समृद्ध दीदी” का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराना, उनके द्वारा संचालित उद्यमों को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय समावेशन को मजबूत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्मृति शरण द्वारा की गई। इस अवसर पर राजीविका की राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरि भी मौजूद रहीं। वर्चुअल लॉन्च कार्यक्रम में SLBC…
12 दिसम्बर 2025, 01:32 PM | जयपुर जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में एयर मार्शल नागेश कपूर, कमांडिंग इन चीफ, साउथ वेस्टर्न एयर कमांड ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सीमा क्षेत्रों के विकास, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों तथा सैनिक कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। एयर मार्शल कपूर ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान की वर्तमान गतिविधियों तथा संचालन संबंधी जानकारी भी राज्यपाल को प्रदान की। राज्यपाल बागडे ने वायुसेना के योगदान और देश की हवाई सुरक्षा में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिकों के…
जयपुर, 12, दिसम्बर।पुलिस और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार, 11 दिसम्बर को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्सी में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता-विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर आयोजित यह कार्यक्रम युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कम्युनिटी पुलिसिंग, सुनीता मीणा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया,…
12 दिसम्बर 2025, 11:08 AM — जयपुर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन की खबर से पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पाटिल का जाना राष्ट्र के राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि शिवराज पाटिल एक सौम्य, मिलनसार और सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी थे। देश की राजनीति में उन्होंने एक लम्बा सफर तय किया और अपने कार्यकाल के दौरान…
