Author: Ganesh Narayan Sharma

वरिष्ठ स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर लिए सुझाव, गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग के लिए और सुदृढ़ होगा सिस्टम 11 नवम्बर 2025,जयपुर, 11 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में सार्थक प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में प्रदेश के वरिष्ठ स्त्री रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञों, मेडिकल कॉलेजों के विभागाध्यक्षों एवं डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधियों के साथ…

Read More

– उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन जयपुर, 11 नवम्बर 2025। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर एवं सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय “एच.आर. कॉन्क्लेव 2025” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक नरेश गोयल रहे। मुख्य वक्ता के रूप में अरूण अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, फोर्टी राजस्थान; जगदीश सोमानी, अध्यक्ष, वी.के.आई. एसोसिएशन; तथा अनाम कुमार, संस्थापक, वर्ल्ड ग्रोथ फोरम ने अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि नरेश गोयल ने कहा कि युवाओं को रोजगार के…

Read More

जयपुर, 11 नवम्बर। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का आयोजन 24 नवम्बर से 5 दिसंबर तक राजस्थान में किया जाएगा। यह 5वां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स होगा और पहली बार इसका आयोजन राजस्थान में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता राज्य के सात शहरों — अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर — में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार इन खेलों के सफल और भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय…

Read More

11 नवम्बर 2025, 03:25 PMजयपुर, 11 नवंबर। व्यापार सुगमता और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 22 नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 12 नई प्रगतिशील नीतियों के साथ एक परिवर्तनकारी छलांग लगाने के लिए तैयार है। इन नीतियों में से कुछ को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ से पहले लागू करने की योजना है। इनका उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और सभी क्षेत्रों में समावेशी विकास को आगे बढ़ाना है। कृषि से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैली नई नीतिगत रूपरेखा भविष्य के लिए तैयार शासन और सतत…

Read More

11 नवम्बर 2025, जयपुर, 11 नवंबर। राज्य सरकार ने खरीफ फसल 2025-26 में बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर प्रदेश के 12 जिलों के 7 हजार 451 गांवों को अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। इन गांवों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबे से प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान वितरण की अनुमति दी गई है। यह प्रावधान प्रभावित गांवों में 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने बताया कि…

Read More

जयपुर, 11 नवम्बर। पुलिस थाना मालपुरा गेट, जयपुर (पूर्व) ने चाकूबाजी की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन, आईपीएस ने बताया कि थाना मालपुरा गेट पर 8 नवंबर 2025 को परिवादी पप्पु महावर निवासी हनुमान टाकीज के पास, हिण्डौन सिटी जिला करौली, हाल किरायेदार गणेश कॉलोनी सांगानेर ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपनी पत्नी के डिलेवरी के पैसे लेने के लिए जनाना अस्पताल सांगानेरी गेट जा रहा था। रास्ते…

Read More

11 नवम्बर 2025, 03:26 PMजयपुर, 11 नवंबर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 के सफल आयोजन के लिए गठित कार्य समितियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले विस्तृत कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी गतिविधियों के निर्बाध समन्वय और समय पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के बीच भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन पर ज़ोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय और सहयोग अत्यंत आवश्यक है।…

Read More

जयपुर, 11 नवंबर। जिला परिषद सभागार में बुधवार, 12 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे विशेष साधारण सभा की बैठक होगी। जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में बिजली, पानी, सड़क, रसद सहित आमजन से जुड़े अन्य अहम बिन्दुओं पर चर्चा होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा ने बताया कि बैठक में पंचायतीराज संस्थानों को हस्तांतरित पांच विभागों के कार्य कलापों, विगत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पूरक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अनुमोदन एवं पट्टा पत्रावलियों का अनुमोदन सहित अध्यक्ष महोदया की अनुमति से अन्य…

Read More

जयपुर, 11 नवम्बर। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का क्रियान्वयन मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से प्रदेशभर में सुचारु रूप से जारी है। प्रारंभिक चरण के अंतर्गत 51 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 2.83 करोड़ मतदाता अपने गणना प्रपत्र प्राप्त कर चुके हैं, जबकि शेष मतदाताओं तक वितरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सोमवार को सात दिनों की अवधि पूर्ण होने तक झालावाड़ जिला 75% गणना फॉर्म वितरण कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर क्रमशः…

Read More

11 नवम्बर 2025, 10:15 AMजयपुर, 11 नवम्बर। राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दिसंबर माह में पूरे राजस्थान में भव्य ‘रोजगार उत्सव’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें 20 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल नियुक्तियों का उत्सव होगा, बल्कि प्रदेश में रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकास का नया अध्याय भी खोलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित भर्तियों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि…

Read More