- किसानों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
- उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान
- किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह
- गोण्डा – गोवध मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
- 10वां इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 6 से 8 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्यूआर पेमेंट कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महिला ने प्रेमी संग मिलकर की युवक की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
23 से 25 फरवरी तक नए मेला मैदान में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पंडाल, व्यवस्थाएं और समितियों का गठन शुरू पुष्कर/अजमेर। धार्मिक नगरी पुष्कर आगामी वर्ष एक बड़े धार्मिक उत्सव की मेजबानी करने जा रही है। बागेश्वर धाम के प्रमुख पीठाधीश्वर एवं उपासक धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर के नए मेला मैदान में होने जा रही है। आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ बुधवार सुबह प्रथम निमंत्रण पूजन के साथ किया गया, जिससे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बन गया है। प्रथम निमंत्रण गणपति को समर्पित कथा आयोजन समिति से जुड़े पवन…
राज्यपाल ने किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन, केंद्रीय मंत्रियों ने विकास यात्रा को सराहा |जयपुर, 10 दिसंबर। प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर जेईसीसी में आयोजित ‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान इन सभी अतिथियों ने राजस्थान की गतिशील विकास यात्रा, संभावनाओं और प्रगतिशील परिवर्तन की सराहना की। विकास के व्यापक आयामों पर आधारित प्रदर्शन प्रदर्शनी में राज्य की विकास यात्रा को विभिन्न पैनलों, इन्फोग्राफिक्स…
पंच गौरव योजना के तहत आयोजित चित्रकला महोत्सव, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक दर्ज जयपुर, 10 दिसंबर। झालावाड़ स्थित विश्व धरोहर स्थल गागरोन दुर्ग ने बुधवार को ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की, जब 5100 विद्यार्थियों ने एक साथ चित्रकारी कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विश्व रिकॉर्ड बनाया। राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के तहत आयोजित गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव ने जिले में कला, विरासत और नवाचार की अद्वितीय छाप छोड़ी। सुबह से शुरू हुए इस आयोजन में ऐतिहासिक दुर्ग परिसर में ऊर्जा, उत्साह और रंगों की बहार देखने को मिली। फोर्ट की दीवारों, विशाल द्वारों और प्राकृतिक खूबसूरती…
मतदान का अधिकार: जनतंत्र का आधार गोष्ठी में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराया गया जयपुर, 10 दिसंबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के आलोचनात्मक अध्ययन के साथ सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए ताकि भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांत—स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—के अनुरूप राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। राजेश्वर सिंह सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, जयपुर की ज़ेवियर्स इलेक्टोरल लिटरेसी सोसायटी, उन्नत भारत अभियान एवं जेवियर्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित ‘‘मतदान का अधिकार: जनतंत्र का आधार’’ विषयक युवा गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं…
जयपुर, 10 दिसंबर। राज्य सूचना भवन में आयोजित समारोह में नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्त सुनील शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्य सूचना आयुक्त मोहन लाल लाठर ने उन्हें शपथ दिलाई। भारत प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त सुनील शर्मा को राज्यपाल बागडे ने 8 दिसंबर को जारी अधिसूचना के माध्यम से राज्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्त किया था। आदेश जारी होने के बाद बुधवार को औपचारिक शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सूचना अधिकार…
जोधपुर। पुलिस थाना उदयमंदिर में दर्ज कार खुर्दबुर्द प्रकरण में आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिचित से कोर्ट परिसर से स्विफ्ट कार मांगकर ले जाने के बाद उसे वापस नहीं किया और उसे खुर्दबुर्द कर दिया। मामला क्या है परिवादी अशोक ने रिपोर्ट दी कि परिचित रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव को कोर्ट परिसर में बुलाया गया था, जहां उसने निजी कार्य का हवाला देकर स्विफ्ट कार नंबर RJ-21-CC-4510 अपने पास ले ली। बाद में बार-बार मांगने पर भी गाड़ी वापस नहीं की। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 359/2025 दर्ज कर…
09 दिसंबर 2025, जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 10 दिसंबर को जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश में बसे 8,700 से अधिक प्रवासी राजस्थानी भाग लेंगे। इस दौरान लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग होगी और प्रवासी राजस्थानी नीति सहित निवेश से जुड़ी कई नीतियों का अनावरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि व प्रतिभागी कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सहित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव और जयंती चौधरी उपस्थित रहेंगे।उद्योग जगत से वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल, टाटा पावर के सीईओ…
जयपुर। थाना सुभाषचौक पुलिस ने मोबाइल व नकदी छीनकर भागने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में लूटी गई राशि व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी रात में सुनसान सड़कों पर बिना नंबर की बाइक से राहगीरों को रोककर मोबाइल और कैश लूटकर भाग जाते थे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि मोबाइल और कैश लूट की वारदातों पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक और सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कवियां के निर्देशन में थाना सुभाषचौक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए…
09 दिसम्बर 2025, 05:43 PM — जयपुर राज्य में प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को गति देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत दो बड़ी परियोजनाओं—नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना और परवन-अकावद पेयजल परियोजना—को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कुल 5,184 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इनके पूरा होने पर कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले के लाखों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना इस परियोजना के तहत कोटा और बूंदी जिले के 749 गांव और 6 कस्बों के 1,13,287…
09 दिसंबर 2025, 05:45 PM — जयपुर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक समय पर उपलब्ध करवाना उसकी प्राथमिकता है। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि इस दिशा में कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर गुण नियंत्रण अभियान संचालित किए जाते हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में रबी फसल की बुवाई 95 लाख 85 हजार हैक्टेयर में हुई थी, जबकि चालू वर्ष 2025-26 में यह रकबा बढ़कर 105 लाख 60 हजार हैक्टेयर तक पहुंच गया है। रबी सीजन…
