Author: Ganesh Narayan Sharma

1100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दो कुख्यात गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार भी बरामद चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक, शोभासर में 18 नवंबर की रात हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हाई-टेक इन्वेस्टिगेशन और निरंतर मॉनिटरिंग के बल पर पुलिस ने हरियाणा के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग की गई अल्टो कार भी बरामद कर ली है। कैसे हुआ पूरा खुलासा: 1100 सीसीटीवी फुटेज बने सफलता की कुंजी चूरू एसपी जय यादव के अनुसार, बदमाशों ने बैंक के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कटर मशीन…

Read More

ट्रैक्टर-ट्रॉली और टोचन की गई कारों से हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार जयपुर, 29 नवंबर। प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को दो दिनों में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतापगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 5 क्विंटल 94 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹89 लाख 8 हजार रुपये है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और तीन वाहन जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई — थाना प्रतापगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली से तस्करी का भंडाफोड़…

Read More

तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार – स्कॉर्पियो, गन और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद जयपुर, 29 नवम्बर। नागौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग ₹64 लाख कीमत का 425 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई डेगाना थाना पुलिस और डीएसटी टीम नागौर ने संयुक्त रूप से की। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, 12 बोर पम्प एक्शन गन, 7 जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेटें भी कब्जे में ली गईं। पुलिस ने जोधपुर ग्रामीण निवासी अमृतलाल पुत्र…

Read More

इंटर-स्टेट गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद जयपुर, 29 नवंबर। अलवर के तिजारा रोड स्थित आर्चीड गार्डन के सामने राधा ज्वैलर्स पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी इंटर-स्टेट गैंग के मुख्य आरोपी सागर उर्फ संजय यादव (20) को गिरफ्तार कर उससे लाखों के सोने–चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कार्रवाई में हरियाणा के बहादुरगढ़ पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। घटना कैसे हुई? एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 22 नवंबर को दोपहर लगभग 3 बजे तीन बदमाश राधा ज्वैलर्स में घुसे।…

Read More

जयपुर, 29 नवम्बर।जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को “ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवम्बर माह में प्रवर्तन टीमों द्वारा की गई कार्रवाईयों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। नवम्बर माह की प्रमुख कार्रवाइयाँ प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए अवैध गैस रीफिलिंग और अनियमितताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। जिला कलक्टर के निर्देश डॉ. सोनी ने तीनों तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलीवरी 100 प्रतिशत ओटीपी आधारित सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना…

Read More

जयपुर, । पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त अशोकनगर बालाराम के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस थाना अशोकनगर की टीम ने 4 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सतत् निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और लगातार तलाश के बाद फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी रोहित…

Read More

जयपुर, 29 नवम्बर।पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस निरीक्षक एवं प्रभारी सीएसटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस थाना प्रताप नगर (जयपुर पूर्व) क्षेत्र से दो विदेशी मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद पुत्र रेडा, उम्र 24 वर्ष, मूल निवासी कायरो सिटी, इजिप्ट, और मारग्रेट उर्फ शकीरा पुत्री निकोलस, उम्र 31 वर्ष, मूल निवासी डार इस सलाम, तंजानिया शामिल हैं।…

Read More

जयपुर, 29,0नवम्बर।जयपुर पुलिस आयुक्तालय में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने उत्कृष्ट, मेहनती, समर्पित और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कान्स्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड प्रदान किया। यह सम्मान अक्टूबर 2025 में विभिन्न जिलों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के चयन के बाद दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस का मूल ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास—अपराधियों में भय” जनता में साकार रूप से स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। अक्टूबर 2025 के…

Read More

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश — कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें सभी विभाग** 28 नवम्बर 2025जयपुर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। उन्होंने 15 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला तथा 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस के प्रभावी और सफल आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकताओं में…

Read More

28 नवम्बर 2025जयपुर।पंचायती राज परिसीमन के तहत जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा क्षेत्र लूणी में नवीन पंचायत समिति झंवर और नवसृजित ग्राम पंचायतों के गठन की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। सरकार समावेशी ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – पटेल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी…

Read More