- गोण्डा – जनपद में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन
- दक्षिण कोरियाई शिनचोनजी चर्च ऑफ जीसस के चेयरमैन ली मैन-ही की हिरासत पर मानवाधिकार मानकों का पालन करने की मांग
- जयपुर में जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक आयोजित, रोजगारपरक प्रशिक्षण पर जोर
- गोण्डा – करनैलगंज में खनन माफिया की जेसीबी के आगे प्रशासन की धार कुंद
- गोण्डा – पांच वर्ष बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरानाराज ग्रामीणों ने की जांच की मांग
- बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया कम्प्रेहेंसिव लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम
- दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन
- 2351 किलोग्राम आटा सीज, खाद्य पदार्थों के लिए गए 07 नमूने
Author: Ganesh Narayan Sharma
आयोग ने ओबीसी वर्ग को पर्याप्त राजनैतिक प्रतिनिधित्व देने हेतु जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं से लिया फीडबैक ओबीसी वर्ग को उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए आयोग प्रतिबद्ध, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस नीति-निर्माण आवश्यक : मदन लाल भाटी, अध्यक्ष, ओबीसी आयोग जयपुर, 02 दिसम्बर।स्थानीय निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में राजनैतिक प्रतिनिधित्व को लेकर राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने मंगलवार को जिला परिषद् सभागार में संभाग स्तरीय जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश मदन लाल भाटी, सदस्य…
खोह नागोरियान में अवैध देशी कट्टा बरामद, आदर्श नगर में 78 ई-सिगरेट जब्त जयपुर, 02 दिसंबर 2025। पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ‘आग’ के तहत अवैध हथियारों की रोकथाम, संगठित अपराधों पर अंकुश तथा ई-सिगरेट की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व ने दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ कीं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आलोक कुमार सिंघल को नोडल अधिकारी बनाकर समस्त एसीपी व जिला विशेष टीम को दैनिक आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी…
01 दिसंबर 2025, जयपुर।कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल की अध्यक्षता में सोमवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में कृषि विपणन विभाग एवं कृषि विपणन बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना, महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना, किसान कलेवा योजना, कृषक उपहार योजना, ई-भुगतान प्रोत्साहन योजना, सावित्रीबाई फुले महिला कृषक सशक्तिकरण योजना सहित कई महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मंडी परागों में आवंटन, बजट घोषणाओं की स्थिति और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के…
│जी एन एस न्यूज़ सर्विस 01 दिसम्बर 2025जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशन में प्रदेश सरकार पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पशुपालकों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के लिए राज्य में 21 लाख पशुओं का निःशुल्क बीमा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन अजमेर जिले में दो भैंसों का बीमा जोराराम कुमावत ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए…
निवास पर सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ विशेष आयोजन, पुस्तक व शॉल भेंटकर किया सम्मान 01 दिसम्बर 2025, 08:41 PMजयपुर।गीता जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारी, संत-विद्वान तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इस अवसर पर शामिल हुए। देवनानी ने सभी को गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गीता मात्र एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला सनातन मार्गदर्शन है, जो मनुष्य को कर्तव्य, सत्य और धर्म के प्रति…
कांग्रेस सह प्रभारी पूनम पासवान से हितेष आडवाणी ने की विस्तृत मुलाकात जयपुर। मालवीय नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हितेष आडवाणी ने मंगलवार को कांग्रेस सह प्रभारी राजस्थान पूनम पासवान एवं मालवीय नगर विधानसभा प्रभारी हेमंत यादव से जयपुर की खासा कोठी में मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान आडवाणी ने मालवीय नगर क्षेत्र में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के दौरान सामने आ रही अनियमितताओं की ओर पासवान का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की शिकायतें लगातार मिल…
│वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद 01 दिसंबर 2025, जयपुर।पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व ने मारपीट और लूटपाट के मामले में वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के भय से मुलजिम लगभग 2 माह से फरार था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन IPS ने बताया कि प्रकरण संख्या 245/2025 में मारपीट कर पैसे छीनने की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अति. पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश चन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। घटना विवरण:दिनांक 01.10.2025 को…
दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 1 लाख 8 हजार मेट्रिक टन यूरिया आपूर्ति का लक्ष्य 01 दिसंबर 2025, जयपुर।राजस्थान में रबी सीज़न के दौरान यूरिया की सुचारू एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को उर्वरक सप्लाई कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संचालन निदेशक अभय कुमार शर्मा उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान राज्य में यूरिया की मांग, उपलब्ध स्टॉक, वितरण प्रणाली और उठाव-परिवहन से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कृषि आयुक्त ने…
– प्रत्येक पीड़ित मानव की सहायता सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य: अशोक कुमार गुप्ता 01 दिसम्बर 2025, 03:58 PMजयपुर, एक दिसंबर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक 15 दिवसीय शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस इंटर्नशिप में राजस्थान सहित अन्य राज्यों के 15 विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कुल 48 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। आयोग सदस्य अशोक कुमार गुप्ता ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि प्रत्येक पीड़ित मानव की सहायता सुनिश्चित हो।…
समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, ‘मैक्सिमम गवर्नेंस-मिनिमम गवर्नमेंट’ के अनुरूप बनेगी कार्ययोजना जयपुर, 1 दिसंबर।मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासन को नागरिक-केन्द्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘मैक्सिमम गवर्नेंस, मिनिमम गवर्नमेंट’ की भावना के अनुरूप ऐसी प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता और अधिक सुदृढ़ हो सके तथा प्रदेश के समग्र विकास को गति मिले। मुख्य सचिव ने बताया कि विकसित राजस्थान–2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा…
