Author: Ganesh Narayan Sharma

22 नवम्बर 2025जयपुर, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 10 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा, खनन और जल संसाधन के साथ-साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास और परिदृश्य पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में भविष्य के नए विचारों, साझेदारी और एक साझा विज़न पर चर्चा को बढ़ावा देना है। प्रवासी राजस्थानी समुदाय के प्रमुख सदस्य राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नए अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे। यह विशेष सत्र “प्रवासी राजस्थानी समुदाय के सहयोग से राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव” थीम पर…

Read More

22 नवम्बर 2025, जयपुर, 22 नवंबर।खान विभाग में 15 दिसंबर से माइनिंग गतिविधियों से संबंधित सभी कार्य मोबाइल एप और ऑनलाइन मॉड्यूल्स के माध्यम से ही किए जाएंगे। खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रचलित मॉड्यूल्स पर कार्य पूरी तरह ऑनलाइन होगा। 1 दिसंबर से इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी जाएगी और 15 दिसंबर के बाद किसी भी तरह का ऑफलाइन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त शनिवार को कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित ओरियंटेशन कार्यशाला में जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर वृत के अधीक्षण खनि अभियंता, खनि अभियंता,…

Read More

22 नवम्बर 2025, 05:34 PMजयपुर, 22 नवम्बर।प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और हादसों में जीवन रक्षा के लिए एक प्रभावी एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। ट्रॉमा केयर पॉलिसी बनाई जाएगी तथा लेवल-1 एवं लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर्स का मिशन मोड में सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार करेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को न्यूनतम किया जा सके। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के निर्देशानुसार…

Read More

जयपुर।स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी) में शनिवार को कंप्यूटर इंजीनियरिंग में उभरती प्रौद्योगिकियों पर आयोजित 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन—आईसीईटीसीई 2025 का सफल समापन हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में एम्बेडेड सिस्टम्स, आईओटी, डेटा साइंस और सिक्योरिटी जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित तथा दिल्ली सेक्शन (रिकॉर्ड संख्या #66848) द्वारा तकनीकी सहयोग प्राप्त इस सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने नवाचारों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। तकनीकी सत्र और प्रमुख संबोधन दिन की शुरुआत दो समानांतर तकनीकी ट्रैक्स के साथ हुई— 🔹…

Read More

22 नवम्बर 2025, 01:12 PMजयपुर, 22 नवम्बर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के सादड़ी पहुंचने पर उनकी अगवानी की।राज्यपाल बागडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सादड़ी में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति ने स्थानीय प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता की तथा सादड़ी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

Read More

लुणियावास गृह निर्माण सहकारी समिति के फर्जी दस्तावेज बनाकर उठाया 34.55 लाख का फर्जी लोन मुल्जिमों द्वारा तैयार फर्जी दस्तावेजात बरामद, गहन अनुसंधान जारी जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन IPS ने बताया कि पुलिस थाना सांगानेर, जयपुर पूर्व में दर्ज मुकदमा नंबर 82/2024, धारा 420, 406, 467, 468, 471, 120B IPC, दिनांक 08.02.2024 में चार मुल्जिमों द्वारा आपसी मिलीभगत से लुणियावास गृह निर्माण सहकारी समिति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, सांगानेर से ₹34,55,138 का लोन ठगी से उठाया गया। मुल्जिमान लोन की राशि आपस में बांटकर फरार हो गए और जानबूझकर लोन का भुगतान…

Read More

दो शातिर वाहन व सिलेंडर चोर गिरफ्तार, 15 से ज्यादा चोरी की वारदात कबूली चोरी के 16 गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी व 1 एलईडी टीवी बरामद जयपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, आयुक्तालय जयपुर राजर्षि राज वर्मा IPS ने बताया कि जयपुर दक्षिण इलाके में वाहन चोरी व गैस सिलेंडर चोरी की बढ़ती वारदातों के त्वरित खुलासे तथा अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर आदित्य काकडे शर्मा (IPS) के सुपरविजन में थाना पत्रकार कॉलोनी के थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा…

Read More

जयपुर। पुलिस थाना मालवीय नगर और पुलिस थाना प्रतापनगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो फर्जी कॉल सेंटरों पर बड़ी कार्यवाही की है। दोनों कॉल सेंटरों से 49 पुरुष व 11 महिलाएं सहित कुल 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई के दौरान 57 कंप्यूटर और 3 लैपटॉप भी जब्त किए गए। ये दोनों कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर अमेज़ॉन और एप्पल के फर्जी कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन उपलब्ध करवाते थे, जिन पर कॉल करने वाले ग्राहकों से लाखों डॉलर की धोखाधड़ी की जा रही थी।कंप्यूटरों से अमेरिकी सरकारी एजेंसियों के फर्जी वारंट, नोटिस व रसीदें भी बरामद…

Read More

रिपोर्ट नरेश गुनानी__ 21 नवम्बर 2025, जयपुर। पूर्वी राजस्थान की महत्वपूर्ण संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना के अंतर्गत बनने वाले डूंगरी बांध को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में मंत्री समूह ने प्रेस वार्ता की। मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बताया कि यह बांध परियोजना का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके निर्माण से सवाई माधोपुर और करौली जिले की 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी और लोगों को भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने कहा कि इस परियोजना से…

Read More

━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 21 नवम्बर 2025, 07:07 PMजयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य में वित्तीय समावेशन, डिजिटल भुगतान, कृषि ऋण वितरण और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि इन कदमों से रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और राज्य की समग्र वित्तीय गति में बड़ा सुधार आएगा। 2047 के विकसित राजस्थान लक्ष्य हेतु— 100% क्रेडिट–डिपोज़िट अनुपात सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य सचिव ने विकसित राजस्थान–2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बैंकों को उन्होंने कहा कि इससे नए उद्यम स्थापित करने, स्टार्टअप शुरू करने और स्वरोजगार अवसरों को बढ़ावा मिलेगा…

Read More