- अगले किसान आन्दोलन की तैयारी..?
- ट्राई माईकॉल’ मोबाइल एप्लिकेशन को नया रूप
- नई दिल्ली में “जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 समिट” का आयोजन
- सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका टीम ने जीता कांस्य पदक, विद्यालय में भव्य स्वागत
- पशुपालन विभाग एवं डेयरी की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक: मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय मंथन
- आयुर्वेद के क्षेत्र में अजमेर की बड़ी छलांग: रसायनशाला में बनी दवाएं पूरे राज्य में होंगी वितरित
- राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
- पुष्कर को शैक्षणिक व धार्मिक विकास की सौगात: जल संसाधन मंत्री ने मदारपुरा विद्यालय में 31.38 लाख रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास
Author: Ganesh Narayan Sharma
— जिला निर्वाचन अधिकारी ने अन्य कार्मिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया 20 नवम्बर 2025, 06:49 PM | जयपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में सवाई माधोपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य कर बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र सबसे पहले डिजिटाइज करने वाले दो बीएलओ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।वीसी के माध्यम से हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने दोनों बीएलओ—राजमल गुर्जर और जीतराम मीना—को…
20 नवम्बर 2025, 05:59 PM – जयपुर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही जिले के राजकीय महाविद्यालय, शिवगंज में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित आधुनिक ई-लाईब्रेरी का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, भामाशाहों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। राज्य मंत्री ने भामाशाहों के इस योगदान को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करती है। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे ई-संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर विकसित भारत 2047 के अभियान को साकार करने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएं।…
20 नवम्बर 2025, 05:41 PM – जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी-2025 प्रदेश को जीसीसी का वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य के प्रमुख शहरों में मजबूत बिजनेस इकोसिस्टम, किफायती संचालन लागत और नीति में शामिल आकर्षक सब्सिडियों के कारण कंपनियों को राजस्थान में जीसीसी स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी और किफायती लागत बनाएगी राजस्थान को निवेश का आकर्षक केंद्र राजस्थान में बीते दो वर्षों में औद्योगिक माहौल में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। सुदृढ़ बुनियादी ढांचा, कुशल…
19 नवम्बर 2025 – जयपुर त्रिपुरा विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा का अध्ययन भ्रमण किया। समिति के सदस्यों ने विधानसभा भवन का निरीक्षण कर सदन की कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं एवं संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही परिसर में स्थापित डिजिटल म्यूजियम का भी अवलोकन किया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा सदन संचालन में किए जा रहे नवाचारों, डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अपनाई गई आधुनिक पहलुओं की जानकारी समिति को विस्तार से दी गई। त्रिपुरा समिति के सदस्यों ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में लागू किए गए नवाचार देश…
19 नवम्बर 2025, 07:16 PM – जयपुर जालोर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, केशवना में बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जारी की। जिले के 2,25,106 किसानों के खातों में कुल 45 करोड़ 2 लाख रुपये की राशि स्थानांतरित हुई। मुख्य अतिथि एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के सभी पात्र किसान योजना का अधिकतम लाभ लें। उन्होंने…
जयपुर, 19 नवंबर।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राजस्थान की दो दिवसीय एजीएम तैयारी बैठक स्वास्तिक भवन, अंबाबाड़ी, जयपुर में संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल मांधाता (वाईएसएम, वीएसएम) के सानिध्य तथा परिषद के राजस्थान प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर (वीएसएम) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि परिषद के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, एयर वेटरन एवं अधिवक्ता ब्रजेश शर्मा ने बैठक में आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीतिक रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में अधिवेशन की योजना, कार्यक्रम संरचना, प्रतिनिधियों की व्यवस्था और आयोजन स्थल…
जयपुर, 19 नवंबर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा और जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत बुधवार को जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि तीन विशेष सतर्कता दलों ने जयपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। संयुक्त कार्रवाई में कुल 480 गैस सिलेंडर, 6 पिकअप वाहन, कई रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं तथा 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न टीमों की कार्रवाई कार्रवाई के लिए तीन दल गठित किए…
जयपुर, 19 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जयपुर जिले में परिगणना कार्य तेजी से प्रगति पर है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं समीक्षा कर रहे हैं और नियमित अंतराल में प्रगति रिपोर्ट लेकर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल के तहत बेहतर कार्य करने वाले बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) की पहचान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा…
19 नवम्बर 2025, 04:42 PM | जयपुर विश्व शौचालय दिवस (19 नवम्बर) की इस वर्ष की थीम “बदलती दुनिया में स्वच्छता” के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसी क्रम में राजस्थान में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सात नगरीय निकायों—जोधपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, जयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ और शाहपुरा (जयपुर)—में स्थापित 10 एस्पिरेशनल/पिंक (महिला) शौचालयों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन भी मौजूद…
19 नवम्बर 2025, 03:15 PMजयपुर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बुधवार को शासन सचिवालय में सचिवालय के नवनिर्वाचित सहायक कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यकाल के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष हनुमान सहाय कुमावत, महामंत्री विजय कटारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार डाबी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा तथा संरक्षक देव नारायण मीणा ने विधिवत शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शासन सचिवालय सेवा के विभिन्न अधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने…
