- पशुपालन विभाग एवं डेयरी की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक: मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय मंथन
- आयुर्वेद के क्षेत्र में अजमेर की बड़ी छलांग: रसायनशाला में बनी दवाएं पूरे राज्य में होंगी वितरित
- राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
- पुष्कर को शैक्षणिक व धार्मिक विकास की सौगात: जल संसाधन मंत्री ने मदारपुरा विद्यालय में 31.38 लाख रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास
- अजमेर में 410.08 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: जल संसाधन मंत्री ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात
- राजस्थान पुलिस का बढ़ा गौरव: ADG विशाल बंसल को मिला डायरेक्टर IB का प्रशस्ति पत्र, DGP राजीव शर्मा ने दी बधाई
- स्थायी लोक अदालत के कार्यों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- एक दिवसीय जनपद डेयरी कार्यशाला 05 अगस्त को
Author: Ganesh Narayan Sharma
— चंबल अभयारण्य ‘घड़ियाल हॉटस्पॉट’ के रूप में होगा विकसित जयपुर, 13 नवंबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सवाई माधोपुर जिले के राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य, पालीघाट में घड़ियाल संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने 5 माह के कुल 30 में से 10 घड़ियाल हैचलिंग्स को उनके प्राकृतिक आवास — चंबल नदी — में छोड़ा। शेष 20 घड़ियाल बच्चों को अगले कुछ दिनों में चरणबद्ध रूप से नदी में छोड़ा जाएगा। वन विभाग द्वारा रियरिंग फास्ट ट्रैक–हेड स्टार्टिंग कार्यक्रम के तहत इन घड़ियालों को अंडों से निकलने के बाद वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित और पाला…
जयपुर, 13 नवंबर 2025। राजस्थान पुलिस ने समाज और युवा पीढ़ी के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से “थाने चले हम, स्कूल चले हम” नामक एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और सामुदायिक सुरक्षा में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम इंडिया पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) के सहयोग से शुरू किया गया है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सामुदायिक पुलिसिंग) श्रीमती लता मनोज कुमार के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी आईपीएस पंकज चौधरी के नेतृत्व…
13 नवम्बर 2025, 06:08 PMजयपुर, 13 नवम्बर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर भूजल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है। भूमि में नमी की कमी से वनस्पतियां उत्पादित नहीं हो पा रही हैं और निरंतर मिट्टी के कटाव से भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है। ऐसी परिस्थितियों में वर्षा के पानी को एकत्र कर भूजल रिचार्ज बढ़ाने और नदियों, तालाबों व पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार के कार्य मिशन वाटरशेड के तहत करना आवश्यक है। इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति के उण्डवा गांव…
जयपुर, 13 नवम्बर। प्रदेशभर में छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास और बाल्यावस्था से ही उनमें खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार को तीन दिवसीय आंगनबाड़ी ओलंपिक खेल-2025 का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय की पहल पर किया जा रहा है। आईसीडीएस के निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि प्रदेश के लगभग 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 12 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से तीसरे वर्ष लगातार…
जयपुर, 13 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सिरोही जिला कार्यालय में गुरुवार को छह नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं अपने बचपन में स्काउट गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, जिससे उनके जीवन में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता के संस्कार विकसित हुए। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला आंदोलन…
जयपुर, 13 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की पहचान उसकी रंग-बिरंगी संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जीवंत लोकनृत्यों में निहित है। घूमर केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि यह राजस्थान की आत्मा है — यह नारीशक्ति, उमंग और उत्साह की लय-ताल में ढली लोक अभिव्यक्ति है। उन्होंने यह विचार गुरुवार को पर्यटन भवन में आयोजित घूमर फेस्टिवल-2025 के पोस्टर विमोचन और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ उपस्थित रहीं। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
जयपुर, 13 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यभर में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की पहल पर गुरुवार को प्रदेश की लगभग 63 हजार आंगनबाड़ियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर आईसीडीएस के निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रगीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत न…
जयपुर, 13 नवम्बर। सांगानेर थाना पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर महानगर सचिन मित्तल आईपीएस के निर्देश पर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सांगानेर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी लिखमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन…
13 नवम्बर 2025, जयपुर। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत गणना प्रपत्र वितरण का आंकड़ा नौवें दिन 4.25 करोड़ तक पहुंच गया है। अब तक राज्य के 78 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंच चुके हैं, जिससे अभियान ने एक नया मुकाम हासिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले 90 प्रतिशत से अधिक वितरण के साथ लगातार अग्रणी हैं, जबकि झुंझुनूं जिला 66.2 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है। प्रदेश में अब केवल पांच जिले — झुंझुनूं, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और डीडवाना-कुचामन — 70 प्रतिशत…
13 नवम्बर 2025, जयपुर। केन्द्रीय योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 2 लाख 30 हजार से अधिक घरों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में कार्यों की प्रगति की समीक्षा जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगमों के अभियंताओं के साथ राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरपर्सन आरती डोगरा ने की। बैठक में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल और अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा सहित तीनों डिस्कॉम्स के अधिकारी उपस्थित रहे। पात्र परिवारों तक पहुंचाएं विद्युत कनेक्शन आरती…
