- तीन माह के मासूम को गीतांजली हॉस्पिटल में मिली नई जिंदगी: दुर्लभ व जानलेवा ‘HLH’ बीमारी को डॉक्टरों ने दी मात
- एचडीएफसी बैंक के उप शाखा प्रबंधक ने फीता काटकर किया शुभम बेकरी का शुभारंभ
- नोएडा को मिलेगा ट्रैफिक जाम से बड़ा राहत पैकेज, 200 करोड़ की लागत से बढ़ेगी एलिवेटेड रोड; जेवर एयरपोर्ट तक बनेगी निर्बाध कनेक्टिविटी
- राजस्थान: PMFBY के तहत हनुमानगढ़ में ₹2,253.55 करोड़ और गंगानगर में ₹840.05 करोड़ के फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
- बाजार में जलभराव से राहगीर परेशान
- भारतीय डाक विभाग (राजस्थान परिमंडल) ने शुरू की ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27’
- उभांव क्षेत्र में सर्पदंश की दो घटनाएं: महिला की मौत, परिवार बचाते-बचाते वफादार कुत्ते ने भी गंवाई जान
- विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला चिकित्सालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 13 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सिरोही जिला कार्यालय में गुरुवार को छह नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं अपने बचपन में स्काउट गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, जिससे उनके जीवन में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता के संस्कार विकसित हुए। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला आंदोलन…
जयपुर, 13 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला और संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की पहचान उसकी रंग-बिरंगी संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जीवंत लोकनृत्यों में निहित है। घूमर केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि यह राजस्थान की आत्मा है — यह नारीशक्ति, उमंग और उत्साह की लय-ताल में ढली लोक अभिव्यक्ति है। उन्होंने यह विचार गुरुवार को पर्यटन भवन में आयोजित घूमर फेस्टिवल-2025 के पोस्टर विमोचन और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ उपस्थित रहीं। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
जयपुर, 13 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यभर में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की पहल पर गुरुवार को प्रदेश की लगभग 63 हजार आंगनबाड़ियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर आईसीडीएस के निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रगीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत न…
जयपुर, 13 नवम्बर। सांगानेर थाना पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर महानगर सचिन मित्तल आईपीएस के निर्देश पर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सांगानेर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी लिखमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन…
13 नवम्बर 2025, जयपुर। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत गणना प्रपत्र वितरण का आंकड़ा नौवें दिन 4.25 करोड़ तक पहुंच गया है। अब तक राज्य के 78 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंच चुके हैं, जिससे अभियान ने एक नया मुकाम हासिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले 90 प्रतिशत से अधिक वितरण के साथ लगातार अग्रणी हैं, जबकि झुंझुनूं जिला 66.2 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है। प्रदेश में अब केवल पांच जिले — झुंझुनूं, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और डीडवाना-कुचामन — 70 प्रतिशत…
13 नवम्बर 2025, जयपुर। केन्द्रीय योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 2 लाख 30 हजार से अधिक घरों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में कार्यों की प्रगति की समीक्षा जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगमों के अभियंताओं के साथ राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरपर्सन आरती डोगरा ने की। बैठक में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल और अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा सहित तीनों डिस्कॉम्स के अधिकारी उपस्थित रहे। पात्र परिवारों तक पहुंचाएं विद्युत कनेक्शन आरती…
— पेयजल परियोजनाओं को समय से करें पूरा — विभिन्न नहर परियोजनाओं के विकास कार्यों में लाएं गति – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 नवम्बर 2025, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आमजन और किसानों तक जल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से समय पर पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित जल संसाधन विभाग, सिंचित क्षेत्रीय विकास विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री…
12 नवम्बर 2025 जयपुर, 12 नवम्बर। जिला परिषद जयपुर की साधारण सभा की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, रसद की व्यवस्था, पंचायत राज संस्थाओं को हस्तांतरित पांच विभागों के कार्यकलाप, महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत पूरक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अनुमोदन तथा पट्टा पत्रावलियों के अनुमोदन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर वंदे मातरम की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत जिला परिषद सभागार देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा। 7 से 26 नवम्बर…
12 नवम्बर 2025, जयपुर, 12 नवम्बर। कृषि विपणन विभाग के निदेशक के निर्देशों की अनुपालना में अब मण्डी प्रांगण एवं मण्डी क्षेत्र में होने वाले चायपत्ती के व्यापार पर 0.50 प्रतिशत की दर से कृषक कल्याण शुल्क लागू किया गया है। यह निर्णय कृषि उपज मण्डियों में पारदर्शिता लाने और कृषकों के हित में कोष सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव अमरचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी क्षेत्र में चायपत्ती का व्यवसाय कर रही सभी फर्मों, व्यापारियों एवं संस्थानों को संबंधित मण्डी समिति से शीघ्र अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) प्राप्त करना आवश्यक…
12 नवम्बर 2025, 06:17 PMजयपुर, 12 नवम्बर। राजस्थान पुलिस ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बुधवार को जयपुर के जगतपुरा स्थित 7 नं. चौराहा, महल रोड पर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के अत्याधुनिक नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से मादक पदार्थों के व्यापार के विरुद्ध राज्य पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक मजबूती मिलेगी। डीजीपी ने कार्यालय परिसर में पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न सेक्शनों का अवलोकन किया और एएनटीएफ की कार्यप्रणाली पर…
