Author: Ganesh Narayan Sharma

अजमेर, मंगलवार।अजमेर मंगलवार को राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया, जब कांग्रेस नेता सचिन पायलट और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा दोनों शहर पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवी के निधन पर शोक प्रकट किया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में आगामी अंता उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी-अपनी पार्टियों की स्थिति पर बयान दिए। ‘अंता उपचुनाव शांतिपूर्ण हों, जनता सही निर्णय लेगी’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अजमेर में कहा कि अंता उपचुनाव क्यों हो रहे हैं, यह सबको…

Read More

11 नवम्बर 2025, अजमेर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी स्वर्गीय इंदिरा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री ने देवनानी निवास पहुंचकर इंदिरा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। दिया कुमारी ने इस अवसर पर परिवार की महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा देवी का निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव…

Read More

11 नवम्बर 2025, 07:23 PMजयपुर, 11 नवम्बर। प्रदेश में विलायती बबूल (प्रोसोपिस जुलिफोरा) के संपूर्ण उन्मूलन के लिए मंगलवार को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में ʻचरागाह प्रबंधन एवं विलायती बबूल उन्मूलनʼ विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य चरागाह संरक्षण एवं पुनर्स्थापना, विलायती बबूल का समूल उन्मूलन और जैव विविधता संरक्षण रहा। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गौ माता का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गौ माता के बिना मानवता का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। गौ माता पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण…

Read More

जयपुर, 11 नवम्बर।सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना जवाहर सर्किल में तीन विदेशी नागरिकों — तंजानिया और केन्या के रहने वाले — को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3.94 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकीन बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध) रिछपाल सिंह के सुपरविजन में की गई। इस ऑपरेशन में सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े तीन विदेशी नागरिकों को पकड़ा। गिरफ्तार…

Read More

जयपुर, 11 नवम्बर।सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की टीम ने थाना जामडोली क्षेत्र में अवैध रूप से एलपीजी गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से नन्छुराम यादव पुत्र गणपत राम यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी गोवडी, थाना थानागाजी, जिला अलवर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25 गैस सिलेंडर, 3 रिफिलिंग मोटर और 1 इलेक्ट्रिक कांटा बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस थाना जामडोली (जयपुर पूर्व) में रसद विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से की गई। जयपुर शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से वाहनों में गैस रिफिलिंग की शिकायतें मिलने के…

Read More

11 नवम्बर 2025, जयपुर, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत पाली जिले के तख्तगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 8 करोड़ रुपए की लागत से बनी कुल 8 सीसी सड़कों का सोमवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क विकास, सुविधा और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। इन सीसी सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को जल जमाव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक…

Read More

वरिष्ठ स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर लिए सुझाव, गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग के लिए और सुदृढ़ होगा सिस्टम 11 नवम्बर 2025,जयपुर, 11 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में सार्थक प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में प्रदेश के वरिष्ठ स्त्री रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञों, मेडिकल कॉलेजों के विभागाध्यक्षों एवं डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधियों के साथ…

Read More

– उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन जयपुर, 11 नवम्बर 2025। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर एवं सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय “एच.आर. कॉन्क्लेव 2025” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक नरेश गोयल रहे। मुख्य वक्ता के रूप में अरूण अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, फोर्टी राजस्थान; जगदीश सोमानी, अध्यक्ष, वी.के.आई. एसोसिएशन; तथा अनाम कुमार, संस्थापक, वर्ल्ड ग्रोथ फोरम ने अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि नरेश गोयल ने कहा कि युवाओं को रोजगार के…

Read More

जयपुर, 11 नवम्बर। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का आयोजन 24 नवम्बर से 5 दिसंबर तक राजस्थान में किया जाएगा। यह 5वां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स होगा और पहली बार इसका आयोजन राजस्थान में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता राज्य के सात शहरों — अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर — में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार इन खेलों के सफल और भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय…

Read More

11 नवम्बर 2025, 03:25 PMजयपुर, 11 नवंबर। व्यापार सुगमता और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 22 नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 12 नई प्रगतिशील नीतियों के साथ एक परिवर्तनकारी छलांग लगाने के लिए तैयार है। इन नीतियों में से कुछ को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ से पहले लागू करने की योजना है। इनका उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और सभी क्षेत्रों में समावेशी विकास को आगे बढ़ाना है। कृषि से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैली नई नीतिगत रूपरेखा भविष्य के लिए तैयार शासन और सतत…

Read More