- राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक आयोजित; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- ‘ज्ञान मॉडल’ जनजाति समुदाय के समग्र उत्थान का आधार
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में महाविद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण; कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
- विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर के गधा घाटी और गांधी चौक में सीढ़ियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ; राहगीरों को मिलेगी राहत
- केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संकल्प; 400 से अधिक युवाओं ने ली नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा
- मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की छहमाही मॉनिटरिंग होगी
- गोण्डा – समूह का रुपया जमा करने गए युवक पर जानलेवा हमला
- गोण्डा-आईजीआरएस निस्तारण में देवीपाटन मंडल को प्रथम स्थान
- गोण्डा – इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर डीआईजी सख्त,वर्चुअल बैठक में दिये निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
10 नवम्बर 2025, जयपुर, 10 नवम्बर। गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को सूरतगढ़ रोड स्थित एसकेडी विश्वविद्यालय में भव्य गुरमत समागम और विशाल सिख ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को सत्य, प्रेम, सेवा और समानता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव को नकारते हुए मानवता को सर्वोपरि माना। मेघवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पांच शताब्दियों पूर्व ‘इक ओंकार सतनाम’ अर्थात एक ईश्वर…
10 नवम्बर 2025, जयपुर, 9 नवम्बर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा में मानवीय मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन्हीं मूल्यों से समाज उन्नत और प्रगतिशील बनता है। राजस्थान सरकार इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है और शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को अजमेर में शिक्षा विभाग के प्राचार्यों की आमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला राजस्थान के इतिहास में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा विभाग में पहली बार इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जा रही…
10 नवम्बर 2025, जयपुर, 9 नवंबर। राजस्थान ने एक बार फिर देशभर में अपनी श्रेष्ठता का परचम फहराया है। अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2025 में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को “City with the Best Non-Motorized Transport System” श्रेणी में Award of Excellence in Urban Transport से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का क्षण बनी। यह सम्मान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में प्रदान किया गया। राजस्थान सरकार की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री…
होटल कुर्की हाउस में बिना लाइसेंस संचालित अवैध बियर बार पर कार्रवाई जयपुर, 10 नवम्बर 2025।जयपुर दक्षिण पुलिस ने आवासीय क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित अवैध बियर बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और बार मैनेजर महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल (IPS) के निर्देश पर जयपुर शहर में अवैध शराब के भंडारण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त…
दोपहिया वाहन चोर खोगन बर्मन उर्फ राजू गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद जयपुर, 10 नवम्बर 2025।जयपुर दक्षिण पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर 2025 को परिवादी मनमोहन बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे निर्माण नगर स्थित शिव शक्ति नगर में बेलदारी का कार्य कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल नंबर RJ14-KJ-5010 चोरी हो गई। इस पर प्रकरण संख्या 538/2025, धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं…
अपहरण व लूट की दो वारदातों का खुलासा, 36 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार जयपुर, 10 नवम्बर 2025।जयपुर पूर्व पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण और लूट की दो वारदातों का खुलासा कर 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर वाहन लेकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त संजीव नैन (IPS) ने बताया कि जयपुर पूर्व क्षेत्र में बढ़ती अपहरण और लूट की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस…
13 ग्राम 44 मिलीग्राम कोकेन बरामद, स्कूटी भी जप्त जयपुर, 10 नवम्बर 2025।जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त संजीव नैन (IPS) ने बताया कि सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया (RPS) के निर्देशन में उप निरीक्षक बन्ना लाल (प्रभारी, जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व) और उप निरीक्षक विजय पाल (थाना…
देशभर से हजारों समाजबंधु हुए शामिल, 100 वर्ष बाद फिर पुष्कर मेला स्टेडियम में जाट समाज का महाकुंभ – पुष्कर, अजमेर | पुष्कर के ऐतिहासिक मेला स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह वही स्थल है, जहां वर्ष 1925 में जाट समाज का ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ था। सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से हजारों की संख्या में समाजबंधु, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और मातृशक्ति शामिल हुए। 100 वर्ष बाद एक बार फिर पुष्कर में जाट समाज का महासंगम सुबह 10 बजे से ही समाजबंधुओं का पुष्कर पहुंचने…
जयपुर, 9 नवम्बर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार रविवार को जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग (टीएडी) के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम छात्रावासों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान को विषय बनाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों को अपनाने और…
जयपुर, 9 नवंबर।राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को छुट्टी का दिन पर्यटकों के लिए रोमांच और आनंद से भर गया। सुहावने मौसम के बीच शहर और बाहरी क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने प्रकृति की गोद में सुकून और रोमांच का अनुभव किया। कुल 2,557 पर्यटकों ने उद्यान का भ्रमण किया और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर प्राप्त किया। सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लायन सफारी इस बार पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनी रही। रविवार को 269 पर्यटकों ने लायन सफारी का रोमांचक अनुभव लिया और एशियाटिक लायन की फुर्तीली…
