- राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक आयोजित; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- ‘ज्ञान मॉडल’ जनजाति समुदाय के समग्र उत्थान का आधार
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में महाविद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण; कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
- विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर के गधा घाटी और गांधी चौक में सीढ़ियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ; राहगीरों को मिलेगी राहत
- केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संकल्प; 400 से अधिक युवाओं ने ली नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा
- मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की छहमाही मॉनिटरिंग होगी
- गोण्डा – समूह का रुपया जमा करने गए युवक पर जानलेवा हमला
- गोण्डा-आईजीआरएस निस्तारण में देवीपाटन मंडल को प्रथम स्थान
- गोण्डा – इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर डीआईजी सख्त,वर्चुअल बैठक में दिये निर्देश
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 9 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के अंतर्गत 4 दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। जिले में अब तक छह दिनों में कुल 19 लाख 22 हजार 786 परिगणना परिपत्र वितरित किए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी लगातार इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जोबनेर, कालवाड़, माचवा तथा फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के सुरसिंहपुरा…
जयपुर, 9 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र विकास प्रजापत ने बीएलओ नाथूलाल मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सुपरवाइजर भवनिष्ठ अवस्थी तथा बीएलओ सोनू लखेरा, सांवरिया पोसवाल और धनश्री गढ़वाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की सख्त मॉनिटरिंग जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग कर रहे…
09 नवम्बर 2025 अजमेर में रविवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने दौरे के दौरान मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की कार्यशाला को संबोधित करने के बाद जब मंत्री नागौर के लिए रवाना हो रहे थे, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला गिरकर घायल हो गई और बेहोश हो गई। स्थिति देखकर मंत्री ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में स्वयं आगे आए। मंत्री ने दिखाई तत्परता, घायल महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पताल घटना स्थल पर पहुंचकर मंत्री…
— भारतीय संस्कृति प्रकृति पूजक, हवा, पानी और मिट्टी की शुद्धता के लिए सब मिलकर कार्य करें: राज्यपाल 09 नवम्बर 2025जयपुर, 9 नवम्बर।भारतीय संस्कृति को प्रकृति पूजक बताते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि हवा, पानी और मिट्टी की शुद्धता नहीं रहने से ही पर्यावरणीय संकट गहराया है। उन्होंने कहा कि पेड़ धरती का शृंगार हैं और प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वे न केवल वृक्ष लगाएं, बल्कि उनके पनपने तक उनका संरक्षण भी करें। राज्यपाल रविवार को सीतापुरा स्थित विज्ञान भारती पार्क में आयोजित ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा…
— भगवान बिरसा मुंडा 150वीं जयंती वर्ष पर ‘शर संधान कर धरतीपुत्र वीर धनुर्धर कप’ का हुआ शुभारंभ 09 नवम्बर 2025जयपुर, 9 नवंबर।अल सुबह भोर वेला में जिला प्रभारी मंत्री एवं टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी की अगुवाई में जब विशाल रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो पूरा शहर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की स्वर लहरियों से गूंज उठा। मौका था जनजाति गौरव वर्ष 2025—भगवान बिरसा मुंडा 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रगीत वंदे मातरम्/150 जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का। रविवार को स्थानीय लक्ष्मण मैदान से आरंभ हुई इस विशाल रैली को मंत्री खराड़ी ने हरी…
— वन्दे मातरम् भारत के कण-कण, जन-जन को एक सूत्र में बांधने की भावना से ओत-प्रोत 09 नवम्बर 2025, जयपुर। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में उत्सव का वातावरण रहा। कोटपूतली-बहरोड़ और हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन हर्ष और गौरव के साथ किया गया। कोटपूतली में राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक रैली, रन, स्वदेश संकल्प और वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री और कोटपूतली-बहरोड़ के जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में जयपुर ग्रामीण सांसद…
09 नवम्बर 2025जयपुर, 9 नवम्बर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदरू के खिंदारा गांव में नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया। वर्ष 2024-25 के राज्य बजट में 19 लाख रुपये की लागत से इस भवन के निर्माण की घोषणा की गई थी। मंत्री कुमावत ने बताया कि पशुपालकों की मांग और आवश्यकताओं को देखते हुए पहले खिंदारा में पशु उप केंद्र स्वीकृत कराया गया था। बाद में यहां उपचार के लिए आने वाले पशुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इसे पशु…
09 नवम्बर 2025जयपुर, 9 नवम्बर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को कोटा नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाके के 55 परिवारों को आवास के पट्टे वितरित किए। पट्टा वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार को अपने घर का स्वामित्व मिले। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्षों से अपने पैतृक मकानों में रह रहे परिवारों को अब अपने घर का कानूनी अधिकार मिल गया है, जो उनके लिए बड़ी राहत और उपलब्धि है। मंत्री ने…
09 नवम्बर 2025जयपुर, 8 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को टोंक शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेते हुए वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। ओम बिरला ने कहा कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के आगमन से टोंक की धरती आध्यात्मिकता और धर्म के रंग में रंग गई है। उन्होंने कहा कि जहां आचार्य, महात्मा, साधु-संतों के चरण पड़ते हैं, वह भूमि पवित्र हो जाती है। पंचकल्याणक महोत्सव में देशभर से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और आचार्य के दिव्य वचनों से प्रेरणा प्राप्त कर रहे…
09 नवम्बर 2025जयपुर, 8 नवंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को पुणे स्थित एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। राज्यपाल बागडे ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी आत्मनिर्भर और विकसित भारत की रीढ़ हैं। शिक्षा केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और सकारात्मक दृष्टिकोण से परिपूर्ण नागरिक बनाने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान…
