Author: Ganesh Narayan Sharma

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व — मुख्यमंत्री जयपुर, 7 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आजादी के आंदोलन को मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते देशभर में जनजातीय गौरव से जुड़े विविध आयोजन हो रहे हैं। 15 नवंबर का जनजातीय गौरव दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के गौरव और संघर्ष की अमर स्मृति है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उदयपुर के शोभागपुरा स्थित एक होटल में आयोजित बैठक…

Read More

स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस-कॉन्क्लेव का शुभारंभ जयपुर, 7 नवम्बर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथन (एसकेआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग द्वारा “रीथिंकिंग रोड्स 2025” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस और कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार को आरंभ हुआ। यह आयोजन मुस्कान एनजीओ, इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI) तथा इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। समारोह में पद्मश्री माया टंडन को सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित…

Read More

07 नवम्बर 2025 | उदयपुर झीलों की नगरी उदयपुर शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबी नजर आई। वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फतहसागर झील की पाल पर जिला स्तरीय उत्सव का आयोजन हुआ। झील की लहरों के संग ‘वंदे मातरम्’ की गूंज ने देशभक्ति का अलौकिक वातावरण निर्मित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर…

Read More

चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — करोड़ों की 4.6 किलो एमडी ड्रग के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार, वरना कार जब्त 07 नवम्बर 2025 | चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वरना कार से 4 किलो 635 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये मूल्य की यह बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। जलिया चौक पोस्ट पर सघन नाकाबंदीपुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में…

Read More

07 नवम्बर 2025 | कोटा कोटा , 7 नवम्बर। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को कोटा के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। भारत माता के वंदन के इस पर्व में सैकड़ों हाथों में लहराते तिरंगे और स्वर लहरियों के साथ भारत मां का गुणगान किया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया तथा प्रदर्शनी और स्वदेशी मेले का आयोजन भी हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह दिन हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। 150 वर्ष पूर्व बंकिम…

Read More

150वीं जयंती पर बंकिम चंद्र चटर्जी को दी श्रद्धांजलिबिलासपुर। ज़िला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) किरण बाजपेयी के नेतृत्व में सेनानी परिवारों ने सामूहिक रूप से “वन्दे मातरम्” का गायन किया और राष्ट्रगीत के रचयिता स्व. बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम सेनानी वीर नारायण सिंह बिनझवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

07 नवम्बर 2025जयपुर, 7 नवम्बर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए एमओयू को धरातल पर मूर्त रूप देने के साथ ही आगामी तिमाही के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी निवेशकों को भूमि आवंटन से लेकर प्रोजेक्ट के विकास तक की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि निवेश प्रस्ताव शीघ्रता से क्रियान्वित हो सकें। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू के ग्राउंड ब्रेकिंग लक्ष्यों की समीक्षा की।…

Read More

जयपुर:मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एसएमएस स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 1857 की क्रांति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के योगदान से जुड़ी झांकियां तथा विकसित भारत पर आधारित पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम् सैण्ड आर्ट का भी अवलोकन किया। समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गायक पीयूष पंवार ने राष्ट्रभक्ति के गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी, वहीं ड्रोन के माध्यम से स्टेडियम में पुष्प वर्षा की गई। पूरे कार्यक्रम में आमजन, प्रतिभागियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और कलाकारों…

Read More

07नवम्बर 2025 | जयपुर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत गुरुवार को कोटा जिले की रामगंजमंडी तहसील की ग्राम पंचायत आलोड और सालेड़ा खुर्द का संयुक्त शिविर ग्राम रिंछी में आयोजित किया गया। शिविर में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपने विधायक कोष से ₹27 लाख की घोषणा की। घोषित राशि से किए जाने वाले प्रमुख कार्य: शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं…

Read More

थाना छबड़ा ने दो आरोपियों को दबोचा: 193 ग्राम अफीम, एक पिस्टल और ₹1 लाख नकद राशि जब्त बारां जिले के अंता में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान नशा-विनाश और शस्त्र प्रहार के तहत थाना छबड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 193 ग्राम अवैध अफीम, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और ₹1 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए हैं। अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश…

Read More